हालात

बिहार के अररिया और मुंगेर के बाद अब भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला, ASI समेत 5 पुलिसकर्मी घायल

माधव रामपुर हरि चक गांव के पास बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद ग्रामीणों के दो गुट आपस में झगडा कर रहे थे, जिसे देखकर पुलिस टीम वहां रुकी और इसी बीच ग्रामीणों ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बिहार के अररिया और मुंगेर के बाद अब भागलपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। भागलपुर जिले में अंतीचक थाने के पुलिसकर्मियों पर शनिवार रात ग्रामीणों द्वारा किए गए हमले में कहलगांव अंतिचक थाना के सब-इंस्पेक्टर समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंतीचक थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि पुलिस टीम रात के समय गश्त के लिए निकली थी।

उन्होंने बताया कि माधव रामपुर हरि चक गांव के पास बच्चों के बीच हुए विवाद के बाद ग्रामीणों के दो गुट आपस में झगडा कर रहे थे, जिसे देखकर पुलिस टीम वहां रुकी और इसी बीच ग्रामीणों ने उनपर पथराव करना शुरू कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि इस हमले में गश्ती दल में शामिल पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए और पथराव में पुलिस वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया की हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और सभी घायल पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

प्रतिनियुक्ति दंडाधिकारी संजीव चौधरी के बयान के आधार पर 24 नामजद और 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: '4 सेकंड तक कोई कंट्रोल नहीं था', टर्बुलेंस वाली फ्लाइट पर बड़ा खुलासा, चमोली हादसे में मरने वालों की संख्या 9 हुई

  • ,
  • दिल्ली-एनसीआर में 'सबवेंशन स्कीम' के नाम पर घर खरीदारों से धोखाधड़ी, इस तरह दिया गया धोखा, ईडी ने की छापेमारी

  • ,
  • Air India AI2379 हादसे पर Airbus की रिपोर्ट से बड़ा खुलासा, सिर्फ टर्बुलेंस नहीं था मामला, 7 सेकंड में क्या हुआ?

  • ,
  • सुखबीर सिंह बादल पर हमला: घंटों पूछताछ के बावजूद हमले का ठोस कारण पता नहीं कर पाए जांचकर्ता, आईबी भी जांच में शामिल

  • ,
  • झारखंड के कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस की ट्रक से टक्कर, 3 की मौत, 50 से ज्यादा श्रद्धालु घायल