
भोपाल से बीजेपी प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बाद बीजेपी के वरिष्ठ नेता सुमित्रा महाजन ने शहीद हेमंत करकरे का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हेमंत करकरे ड्यूटी के वक्त शहीद हुए थे, लेकिन बतौर महाराष्ट्र एटीएस चीफ उनकी भूमिका ठीक नहीं थी।
Published: 30 Apr 2019, 11:44 AM IST
उन्होंने आगे कहा कि हेमंत करकरे के दो पहलू हैं, वह शहीद हुए क्योंकि वह ड्यूटी पर थे, लेकिन बतौर पुलिस अधिकारी उनकी अगर भूमिका सही नहीं थी तो हम यह कहेंगे कि उनकी भूमिका सही नहीं थी।
Published: 30 Apr 2019, 11:44 AM IST
बता दें कि इससे पहले साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई हमले में शहीद हुए हेमंत करकरे का अपमान कर चुकी है। मुंबई में 26/11 हमले के दौरान शहीद एटीएस चीफ हेमंत करकरे का अपमान करते हुए कहा था कि उन्हें उनके कर्मों की सजा मिली है, क्योंकि उन्होंने मुझे गलत तरीके से फंसाया था। साध्वी ने ये भी कहा था कि हेमंत करकरे उन्हें किसी भी तरह से आतंकवादी घोषित करना चाहते थे।
Published: 30 Apr 2019, 11:44 AM IST
एक सभा के दौरान साध्वी ने कहा था, “मैंने उससे कहा था कि उसका सर्वनाश होगा। ठीक सवा महीने में सूतक लगता है। जिस दिन मैं गई थी, उस दिन इसके सूतक लग गए थे। और ठीक सवा महीने में जिस दिन आतंकवादियों ने उसको मारा, उस दिन उसका अंत हुआ।”
इसे भी पढ़ें: बीजेपी की प्रज्ञा ठाकुर ने किया मुंबई हमले में शहीद हेमंत करकरे का अपमान, कहा- मेरे श्राप से हुआ उसका अंत
Published: 30 Apr 2019, 11:44 AM IST
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: 30 Apr 2019, 11:44 AM IST