हालात

कृषि बिल को लेकर प्रियंका ने मोदी सरकार पर कसा तंज, बोलीं- पूंजीपतियों के लिए मैक्सिमम सपोर्ट इन प्रॉफिट है MSP

प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के कृषि बिल के पहले MSP = किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बिल पास हो जाने के बाद- MSP = पूंजीपतियों के लिए मैक्सिमम सपोर्ट इन प्रॉफिट किसान कहां जाएगा?

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बीजेपी के कृषि बिल के पहले MSP = किसानों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य और बिल पास हो जाने के बाद- MSP = पूंजीपतियों के लिए मैक्सिमम सपोर्ट इन प्रॉफिट किसान कहां जाएगा?

इससे पहले 22 सिंतबर को प्रियंका गांधी ने कहा था कि अगर ये बिल किसान हितैषी हैं तो समर्थन मूल्य MSP का जिक्र बिल में क्यों नहीं है? बिल में क्यों नहीं लिखा है कि सरकार पूरी तरह से किसानों का संरक्षण करेगी? सरकार ने किसान हितैषी मंडियों का नेटवर्क बढ़ाने की बात बिल में क्यों नहीं लिखी है? सरकार को किसानों की मांगों सुनना पड़ेगा।

इससे पहले संसद से हाल ही में पास किए गए नए श्रम कानूनों पर प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार को आड़े हाथों लिया था। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया था कि सरकार का काम होता है सभी लोगों की नौकरियों को सुरक्षित बनाने के लिए कानून बनाना लेकिन सरकार ने उल्टे नौकरी से हटाने के नियम ही आसान कर दिए। इससे कॉरपोरेट्स को फायदा पहुंचेगा लेकिन आम आदमी बेरोजगारी के संकट से त्रस्त हो जाएगा।

उन्होंने कहा था, “इस कठिन समय की मांग है कि- किसी की नौकरी न जाए। सबकी आजीविका सुरक्षित रहे। बीजेपी सरकार की प्राथमिकता देखिए- बीजेपी सरकार अब ऐसा कानून लाई है जिसमें कर्मचारियों को नौकरी से निकालना आसान हो गया है। वाह री सरकार आसान कर दिया अत्याचार।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अभिषेक बनर्जी के घर हमले पर भड़कीं ममता, सुप्रीम कोर्ट जाने की दी चेतावनी, बीजेपी-पुलिस पर साजिश का लगाया आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: सीजेपी ने कोच्चि में मार्च निकाला, दीपके बोले- मोदी हर किसी को अपने नियंत्रण में रखना चाहते हैं

  • ,
  • पक्ष-विपक्ष: E-20 पर फिर बवाल, कर्नाटक में पाया गया 30% तक एथेनॉल, तेल कंपनियां और सरकार आमने-सामने

  • ,
  • खेल: गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड की परिस्थितियों का ऐसे उठाया लाभ और बड़ौदा टीम में हार्दिक पांड्या को नहीं मिली जगह

  • ,
  • दीपावली पर मुहूर्त ट्रेडिंग: विशेषज्ञों ने दी चयनित शेयरों में निवेश करने और जल्दबाजी से बचने की सलाह