हालात

छत्तीसगढ़ में गोबर के बाद अब पेड़ बनेंगे आय का जरिया, भूपेश बघेल ने एक और जमीन से जुड़ी योजना शुरू की

सीएम बघेल ने आज 33 जिलों के 42 स्थानों पर 'मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना' का शुभारंभ किया। किसान, इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्ध शासकीय और स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, पंचायत और भूमि अनुबंध धारक इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व वानिकी दिवस के अवसर 'मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना' की शुरूआत की है। इस योजना के तहत राज्य में ऐसे पौधों का रोपण किया जाएगा जो वाणिज्यिक महत्व के होंगे, कुल मिलाकर यह पेड़ किसानों और भूखंड मालिकों की आय का जरिया बनेंगे। मुख्यमंत्री ने वृक्ष सम्पदा योजना के शुभारंभ के अवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जारी करने की प्रक्रिया को ट्रैक करने हेतु मोबाइल एप का भी लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्व वानिकी दिवस पर 33 जिलों के 42 स्थानों पर 'मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना' का शुभारंभ किया। किसान, इच्छुक भूमि स्वामी, शासकीय, अर्ध शासकीय एवं शासन के स्वायत्त संस्थाएं, निजी शिक्षण संस्थाएं, निजी ट्रस्ट, पंचायत तथा भूमि अनुबंध धारक मुख्यमंत्री वृक्ष सम्पदा योजना का लाभ उठा सकते हैं।

छत्तीसगढ़ में वाणिज्यिक वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए यह योजना शुरू की गई है। सभी वर्ग के किसानों की पड़त भूमि पर वाणिज्यिक वृक्षारोपण होगा। 33 जिलों के 23 हजार 600 किसानों द्वारा 36 हजार 230 एकड़ में वृक्षारोपण किया जाएगा। किसानों को सालाना प्रति एकड़ 15 से 50 हजार रूपए तक की आय होने का अनुमान है। कार्बन क्रेडिट के माध्यम से भी किसानों को अतिरिक्त आय होगी।

राज्य में इस वर्ष 12 प्रकार की प्रजाति के वृक्षों का रोपण किया जाएगा। इसमें वक्लोनल यूकलिप्टस, रूटशूट टीक, टिश्यू कल्चर, चंदन, मेलिया दुबिया, सामान्य बांस, टिश्यू कल्चर बम्बू, रक्त चंदन, आंवला, खमार, शीशम तथा महानीम आदि के पौधे रोपे जाएंगे। इन सब वाणिज्यिक पौधों से लोगों को सीधा अर्थ लाभ होगा।

मुख्यमंत्री ने वृक्ष सम्पदा योजना के शुभारंभ के अवसर पर सामुदायिक वन संसाधन अधिकार जारी करने की प्रक्रिया को ट्रैक करने हेतु मोबाइल एप का लोकार्पण किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शहीद महेन्द्र कर्मा सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत 1458 हितग्राहियों के खाते में कुल 22 करोड़ रुपए की राशि का हस्तांतरण भी किया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?