हालात

दिल्ली के बाद यूपी में भी क्रिसमस और नए साल के जश्न पर सख्ती, ओमिक्रॉन के खतरे ने बढ़ाई चिंता

उत्तर प्रदेश की सीमाओं पर सुरक्षा और सतर्कता के दायरे को बढ़ाते हुए प्रदेश में आने वाले हर यात्री की जांच पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, प्रदेशवासियों को नए वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

देश भर में कोरोना वायरस के बढ़ रहे प्रसार को देखते हुए उत्तर प्रदेश में नए वैरिएंट ओमिक्रॉन पर नियंत्रण रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सजगता तथा सतर्कता का निर्देश दिया है। इतना ही नहीं क्रिसमस तथा नव वर्ष की भीड़ को भी नियंत्रण में रखने का भी निर्देश दिया गया है। क्रिसमस और नए साल के जश्न में आयोजित होने वाली पार्टियों में कोविड प्रोटोकाल, सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क अनिवार्य कर दिया गया है। कोरोना के डेल्टा और ओमिक्रॉन वैरिएंट को ध्यान में रखते हुए प्रदेश के सभी डीएम को अलर्ट जारी किया जा चुका है।

Published: undefined

यूपी की सीमाओं पर सुरक्षा और सतर्कता के दायरे को बढ़ाते हुए प्रदेश में आने वाले हर यात्री की जांच पर जोर दिया जा रहा है। वहीं, प्रदेशवासियों को नए वायरस के प्रकोप से बचाने के लिए तेजी से टीकाकरण किया जा रहा है। ऐसे में प्रदेश में स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीम के सुझावों को ध्यान में रखते हुए सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों में नई गाइडलाइन के तहत सभी इंतजामों को पुख्ता करने के निर्देश दिए गए हैं।

Published: undefined

विशेषज्ञों के अनुसार कोरोना संक्रमण के नए वैरिएंट के विरूद्ध टीकाकरण एक महत्वपूर्ण हथियार है। ऐसे में प्रदेश सरकार प्रदेशवासियों को जल्द से जल्द टीका कवच देने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके लिए यूपी में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने पर सरकार जोर दे रही है। प्रदेश सरकार के प्रयासों के सफल परिणाम देखने को मिल रहे हैं।

Published: undefined

दूसरे प्रदेशों की तुलना में अब तक 19 करोड़ से अधिक टीकाकरण कर यूपी सर्वाधिक टीकाकरण करने में देश में पहले पायदान पर है। यूपी में 19 करोड़ से अधिक लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। वहीं तेलागंना में 4 करोड़ से अधिक, राजस्थान में 7 करोड़ से अधिक, महाराष्ट्र में 12 करोड़ से अधिक, असम में 3 करोड़ से अधिक और दिल्ली में 2 करोड़ से अधिक ही टीकाकरण हो पाया है।

Published: undefined

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: undefined

  • मौसम अपडेट: दिल्ली, यूपी, बिहार और महाराष्ट्र समेत 15 राज्यों के लिए IMD का ऑरेंज अलर्ट, आंधी-बारिश की चेतावनी

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा, हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 श्रद्धालुओं की मौत, पांच जिंदा जले

  • ,
  • पाकिस्तान पर अफगानिस्तान का पलटवार! बलूचिस्तान-खैबर पख्तूनख्वा में एयरस्ट्राइक और ड्रोन हमलों का दावा

  • ,
  • दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रक से टक्कर के बाद हरिद्वार से इंदौर जा रही बस में लगी आग, 8 यात्रियों की मौत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक छह जुलाई को होने की संभावना, भविष्य की रणनीति पर होगा विचार