हालात

क्विक डिलीवरी के जोखिम पर जागी सरकार, 10 मिनट की डेडलाइन खत्म, निर्देश के बाद ब्लिंकिट ने हटाया दावा

सरकार के निर्देश के बाद ब्लिंकिट ने तत्काल प्रभाव से कदम उठाते हुए 10-मिनट डिलीवरी क्लेम को अपने ब्रांड प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। वहीं जेप्टो, स्विगी-जोमैटो भी टाइम लिमिट के दावे को जल्द हटाएंगे।

क्विक डिलीवरी के जोखिम पर जागी सरकार, 10 मिनट की डेडलाइन खत्म, निर्देश के बाद ब्लिंकिट ने हटाया दावा
क्विक डिलीवरी के जोखिम पर जागी सरकार, 10 मिनट की डेडलाइन खत्म, निर्देश के बाद ब्लिंकिट ने हटाया दावा फोटोः सोशल मीडिया

क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के क्विक डिलिवरी और 10-मिनट में डिलीवरी के जोखिमों के खिलाफ गिग वर्कर्स के आंदोलन के बाद केंद्र सरकार ने गिग वर्कर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए डिलीवरी के लिए क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को टाइम लिमिट को हटाने का निर्देश दिया है। ब्लिंकिट ने तत्काल प्रभाव से कदम उठाते हुए 10-मिनट डिलीवरी क्लेम को अपने ब्रांड प्लेटफॉर्म से हटा दिया है। वहीं जेप्टो, स्विगी-जोमैटो भी टाइम लिमिट के दावे को जल्द हटाएंगे।

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने मंगलवार को ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो के अधिकारियों के साथ बैठक की और उन्हें गिग वर्कर्स की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सख्त डिलीवरी टाइम लिमिट को हटाने की सलाह दी। कंपनियों ने भी सरकार को बताया कि वे डिलीवरी टाइम लिमिट को अपने विज्ञापनों और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटा देंगे। इसका मतलब है कि कंपनी अब डिलीवरी के लिए 10 मिनट की टाइमलाइन को फिक्स नहीं करेगी।

कोरोना के बाद 10 -मिनट डिलीवरी यानी क्विक कॉमर्स तेजी से लोकप्रिय हुआ है। इसमें प्लेटफॉर्म शहर के अलग-अलग इलाकों में डार्कस्टोर खोलकर अपने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए डिलीवरी को राइडर्स के जरिए पूरी करते हैं। मौजूदा समय में इस सेक्टर में ब्लिंकिट, जेप्टो, बिगबास्केट, फ्लिपकार्ट और स्विगी जैसे बड़े प्लेयर्स काम कर रहे हैं।

क्विक कॉमर्स पांरपरिक कॉमर्स की अपेक्षा काफी अलग होता है। पांरपरिक कॉमर्स में उत्पादों की डिलीवरी में कई दिन लग जाते हैं, जबकि क्विक कॉमर्स में यह काम कुछ मिनटों में ही हो जाता है। हाल ही में नए साल के अवसर पर क्विक कॉमर्स डिलीवरी पार्टनर्स ने कठिन काम करने की परिस्थितियों, कम वेतन और प्रतिकूल माहौल के चलते हड़ताल की थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • सिनेजीवन: 26 सितंबर से लौट रहा 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का सीजन 5 और आलिया भट्ट ने पिता महेश भट्ट को बताया नाटकीय

  • ,
  • ईरान युद्ध को लेकर अमेरिकी रक्षा सचिव हेगसेथ के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पेश, रिपब्लिकन सांसद ने लगाए गंभीर आरोप

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: ट्रंप के सामने मत झुकिए मोदी जी, खड़े हो जाइये और UPI टैक्स को वापस लीजिए- राहुल गांधी

  • ,
  • मक्का पर हमले की कोशिश से भड़का सऊदी अरब, हूती विद्रोहियों को दी चेतावनी, कहा- 'यह हमारी लक्ष्मण रेखा है'

  • ,
  • नोएडा में मांगों को लेकर किसानों का धरना तीसरे दिन भी जारी, तीनों प्राधिकरणों के बाहर डटे हजारों किसान