हालात

हाथरस गैंगरेप: जबरन अंतिम संस्कार कराने पर पीड़िता के भाई का दिल को झकझोर देने वाला बयान! सवालों में खाकी

पीड़िता के भाई से जब यह पूछा गया कि आप लोग घर के अंदर क्यों हैं। इस पर उन्होंने कहा कि हम उत्तर प्रदेश सरकार से कहेंगे कि न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी होनी चाहिए। डर की वजह से हम अंदर (घर के) हैं। प्रशासन ने बहुत दबाव डाल रखा है।

फोटो: ANI
फोटो: ANI 

हाथरस गैंगरेप पीड़िता का पुलिस द्वारा आधी रात को जबरन दाह संस्कार कराए जाने के बाद पीड़िता के भाई का जो बयान सामने आया उसने सभी को सोचने पर मजबूर कर दिया है। जिसकी बहन और बेटी चली गई वह परिवार पहले से दबाव में है आरोप है कि उसके ऊपर पुलिस और प्रशासन और बदाव बना रहा है। यह बात खुद पीड़िता के भाई ने कही है।

Published: 30 Sep 2020, 10:37 AM IST

पीड़िता के भाई से जब न्यूज़ एजेंसी एएनआई ने पूछा कि क्या आप लोगों ने अंतिम संस्कार के लिए सहमति दी थी। इस पर पीड़िता के भाई ने कहा कि उन्होंने (पुलिस) ने खुद अंतिम संस्कार कर दिया। पीड़िता के भाई ने कहा, “हम डरे हुए थे। पुलिस ने हमें शव को श्मशान घाट ले जाने के लिए मजबूर किया। हमने कहा कि हम सुबह अंतिम संस्कार करेंगे।”

पीड़िता के भाई से जब यह पूछा गया कि आप लोग घर के अंदर क्यों हैं। इस पर उन्होंने कहा, “हम उत्तर प्रदेश सरकार से कहेंगे कि न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को फांसी होनी चाहिए। डर की वजह से हम अंदर (घर के) हैं। प्रशासन ने बहुत दबाव डाल रखा है।”

Published: 30 Sep 2020, 10:37 AM IST

जरा सोचिए जिस परिवार की बहन-बेटी दरिंदगी की शिकार हुई और आखिरकार उसने दुनिया को अलविदा कह दिया उस परिवार पर क्या बीत रही होगी? निधन के बाद जिस परिवार को अपनी बेटी को ठीक से अंतिम दर्शन तक का मौका नहीं दिया गया और दाह संस्कार का हक भी छीन लिया गया उस पर क्या बीत रहा होगा? पुलिस और प्रशासन का दवाब अपराधियों पर होना चाहिए जिन्होंने इस परिवार का सुख चैन छीन लिया, लेकिन यहां उस परिवार दबाव डाला जा रहा है जो पहले से ही टूट चुका है। आधी रात को अंतिम संस्कार और अब परिवार पर दबाव, आखिर योगी की पुलिस को किस बात का डर है?

Published: 30 Sep 2020, 10:37 AM IST

बता दें कि देर रात करीब एक बजे पीड़िता का शव एंबुलेस में दिल्ली से हाथरस में उसके गांव पहुंचा। ग्रामीणों और परिजनों ने भारी विरोध किया। परिजन रोते-बिलखते रहे। पुलिस से मना करते रहे, बावजूद इसके पुलिस ने एक नहीं सुनी और भारी विरोध के बीच पीड़िता का अंतिम संस्कार आधी रात को ही करा दिया।

Published: 30 Sep 2020, 10:37 AM IST

हाथरस के चंदपा थाना क्षेत्र में बूलगढ़ी गांव में 14 सितंबर को युवती के साथ दरिंदगी हुई थी। उस दिन सुबह युवती अपनी मां के साथ खेत में चारा लाने गई थी। इसी बीच गांव के ही चार युवक उसे खींचकर बाजरे के खेत में ले गए। जहां उन चारों ने उसके साथ दरिंदगी को अंजाम दिया। आरोपियों ने लड़की को बुरी तरह पीटा और मरा हुआ छोड़कर मौके से फरार हो गए।

Published: 30 Sep 2020, 10:37 AM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 30 Sep 2020, 10:37 AM IST

  • टेलीग्राम बैन पर दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला सुरक्षित, कहा- प्रोसीजर और इमरजेंसी पावर के इस्तेमाल की होगी समीक्षा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मुख्य निर्वाचन आयुक्त के राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का सदस्य होने पर आश्चर्य है : दिग्विजय सिंह

  • ,
  • खेल: जर्सी दोबारा पहनकर गर्व महसूस कर रहे किशन और अगले साल 10 मार्च से शुरू हो सकता है IPL

  • ,
  • वैश्विक भुखमरी पर UN का अलर्ट: 13 हॉटस्पॉट देशों में हालात बेकाबू, लाखों लोगों पर मंडराया भुखमरी का साया

  • ,
  • सिनेजीवन: फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 के निर्माता को हाईकोर्ट का नोटिस और AI से बनी फर्जी तस्वीरों पर भड़कीं प्रीति जिंटा