हालात

गोवा के बाद उत्तर प्रदेश में BJP को चुनाव से पहले बड़ा झटका, विधायक आर के शर्मा सपा में हुए शामिल

बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। बीजेपी ने 2017 में बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां से विधायक चुने गए थे। शर्मा ने मतदान के 21 दिन पहले ही टिकट मिलने के बाद भी जीत दर्ज की थी।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

गोवा में एक मंत्री और एक विधायक के पार्टी छोड़ने के बाद उत्तर प्रदेश में भी चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। बदायूं के बिल्सी से बीजेपी विधायक राधा कृष्ण शर्मा ऐन चुनाव से पहले बीजेपी को चौंकाते हुए आज अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में बदायूं के बिल्सी से बीजेपी विधायक राधा कृष्ण शर्मा को अपनी पार्टी की सदस्यता दिलाई। बदायूं को समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है। बीजेपी ने बदायूं के बिल्सी में 1993 के बाद पहली बार 2017 में जीत दर्ज की थी और आरके शर्मा यहां से विधायक चुने गए थे। शर्मा ने मतदान के 21 दिन पहले ही टिकट मिलने के बाद भी जीत दर्ज की थी।

दरअसल आरके शर्मा बिल्सी में काफी दिन से बीजेपी की गतिविधियों में सक्रिय नहीं थे। बीजेपी भी उनको नजरअंदाज करते हुए बिल्सी में अलग से तैयारी कर रही थी। बदायूं में बीजेपी की जनविश्वास यात्रा के दौरान भी जब उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बिल्सी पहुंचे थे तब भी शर्मा उपस्थित नहीं हुए थे। इसके अलावा जब बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला मुख्यालय पर जनसभा की थी, तो सभी जन प्रतिनिधि उपस्थित हुए थे, लेकिन आर के शर्मा इसमें शामिल नहीं हुए थे।

पिछले दिनों बरेली से इनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें इनके समाजवादी पार्टी में जाने की बात भी सुनाई पड़ी थी। 2017 विधानसभा चुनाव में वह अचानक बीजेपी में आकर बिल्सी से चुनाव लड़े थे और जीते थे। वह महज 21 दिन में विधायक बन गए थे। हालांकि, अब उनके ऐन चुनाव से पहले सपा में जाने से बीजेपी को बड़ा झटका लगा है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • 'यूं ही नहीं उन्हें ‘एंटायर पोलिटकल साइंस’ में MA कहा जाता है', ‘दिमागी नक्सल’ वाली टिप्पणी पर जयराम का PM पर तंज

  • ,
  • '...यही आदमी एक दिन देश का झंडा गिराने का काम करेगा', स्वतंत्रता दिवस पर खड़गे का मोदी पर हमला, कई मुद्दों पर घेरा

  • ,
  • स्वतंत्रता दिवस पर आसमान से जमीन तक कड़ा पहरा, ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह रोक, दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर विशेष नजर

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन