
साध्वियों के साथ रेप और हत्या के मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम की तबीयत बिगड़ने की खबर है। बताया जा रहा है कि राम रहीम ने पेट में दर्द की शिकायत की है, जिसके बाद राम रहीम को आईजीआई रोहतक लाया गया। उसे दूसरी बार पीजीआई लाया गया है।
Published: undefined
इससे पहले 12 मई को राम रहीम को कोरोना की आशंका के चलते भारी सुरक्षा के बीच रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि राम रहीम पहले से ही शुगर और बीपी के मरीज हैं और वे लगातार दवाइयां भी ले रहे हैं।
बता दें कि हाल ही में राम रहीम को 48 घंटे की पैरोल मिली थी। राम रहीम अपनी बीमार मां से मिलने गुरुग्राम के एक अस्पताल में पहुंचा था।
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined