हालात

अक्षय तृतीया पर केदारनाथ के बाद पूरे विधि विधान के साथ खुले यमुनोत्री धाम के भी कपाट

मां यमुना की डोली जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग तय कर यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां पूरे विधि विधान के साथ मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना संपन्न की गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

उत्तराखंड की विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा 2024 का शुक्रवार से शुभारंभ हो गया। अक्षय तृतीया पर सबसे पहले सुबह केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके बाद चारधाम यात्रा के पहले धाम यमुनोत्री धाम के भी कपाट 10 बजकर 29 मिनट पर पूरे विधि विधान के साथ खोल दिए गए।

शीतकालीन पड़ाव खरसाली खुशीमठ स्थित यमुना मंदिर में पूजा अभिषेक किया गया। उसके बाद खरसाली से ढोल-दमाऊ की थाप और जयकारों के साथ सुबह सवा छह बजे मां यमुना की डोली अपने भाई शनि महाराज की डोली के साथ धाम के लिए रवाना हुई।

धाम पहुंचते ही मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना के बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में 10:29 बजे धाम के कपाट खोले गए।

मां यमुना की डोली जानकीचट्टी से पांच किमी का पैदल मार्ग तय कर यमुनोत्री धाम पहुंची, जहां पूरे विधि विधान के साथ मां यमुना की विशेष पूजा अर्चना संपन्न की गई।

इसके बाद विधि विधान के साथ शुभ मुहूर्त में ठीक 10:29 बजे यमुनोत्री धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए।

इस शुभ अवसर पर यमुनोत्री धाम को कई क्विंटल फूलों से सजाया गया, साथ ही धाम पहुंचे श्रद्धालुओं ने गर्म जल कुंडों में स्नान कर मां यमुना के दर्शन किए और मां का आशीर्वाद लिया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 43.62 लाख नाम कटे, पात्र मतदाता 4 सितंबर तक जुड़वा सकेंगे नाम

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, कहा- प्रदर्शनकारी छात्रों का उत्पीड़न हुआ, ये भारत के भविष्य के लिए लड़े

  • ,
  • अर्थतंत्र की खबरें: उतार-चढ़ाव भरे सत्र के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ हरे निशान में बंद और रुपया हुआ मजबूत

  • ,
  • छात्रों के खिलाफ ‘हिंसा’ के लिए अमित शाह जिम्मेदार, संसद में आकर जवाब देने का साहस नहींः राहुल गांधी

  • ,
  • खेल: इरफान समेत कई पाक क्रिकेटर हो सकते हैं बैन और जोसेफ और सैमी विवाद में कूदे विवियन रिचर्ड्स