हालात

दिल्ली में शराब के बाद अब तेल भी महंगा, पेट्रोल में 1.67 तो डीजल में 7.10 रुपये का इजाफा, जानें नया रेट

कोरोना लॉकडाउन के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट बढ़ा दिया है। दिल्ली में पेट्रोल पर 1.67 रुपये प्रति लीटर वैट बढ़ाया गया है।  डीजल पर भी वैट में भारी इजाफा किया गया है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

शराब के बाद दिल्ली में पेट्रोल और डीजल के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल 1.67 और डीजल 7.10 रुपये प्रति लीटर मंहगा हो गया है। दिल्ली सरकार ने दोनों ईंधन पर मूल्यवर्धित कर (वैट)में खासी बढ़ोतरी की है। पेट्रोल पर वैट 27 से बढाकर 30 प्रतिशत किया गया है। डीजल पर इसे 16.76 प्रतिशत से 30 प्रतिशत किया गया है। नई कीमतों के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल 71.26 रुपये लीटर हो गया है और 7 रुपये से ज्यादा की बढ़त के बाद डीजल 69.29 रुपये लीटर हो गया है।

वैट बढ़ने से पहले दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 69.59 रुपये और डीजल की कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर थी।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने कोरोना से लड़ाई में फंड इकट्ठा करने के लिए सोमवार को ही शराब पर 70 फीसदी ‘स्पेशल कोरोना फी’ लगाई थी। इससे राजधानी दिल्ली में शराब की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी हो गई है। अब राजधानी दिल्ली में 1000 रुपए वाली शराब की बोतल 1700 रुपए में मिल रही है।

इसे भी पढ़ें: एक तरफ शराबियों को उत्पाती बता रहे केजरीवाल, अब उन्हीं से राजस्व का जुगाड़, 70 फीसदी महंगी हुई दिल्ली में शराब

बता दें कि लॉकडाउन के चलते राज्य सरकारों के राजस्व में भारी कमी आई है। राज्यों को केंद्र से मिलने वाले जीएसटी का हिस्सा छोड़ दें तो उनकी आय का सबसे बड़ा जरिया शराब पर टैक्स, जमीन की रजिस्ट्री और पेट्रोल-डीजल से मिलने वाला वैट है। अब लॉकडाउन होने से राज्य की राजस्व में भारी कमी हुई है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • ‘एक हजार मिसाइलें तैयार हैं...', ट्रंप की हत्या के आह्वान के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति ने ईरान को धमकाया

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA WC 2026: अब विश्व कप की 'घास' भी बिकेगी! फीफा ने रखी 43,000 रुपये प्रति टुकड़ा कीमत, जानें कब होगी डिलीवरी

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट कटने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले