
विरोध के प्रतीक के रूप में काली शॉल ओढ़े हुए, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कुछ ‘एसआईआर प्रभावित’ परिवारों और पार्टी नेताओं के साथ सोमवार को यहां मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार से मुलाकात की।
Published: undefined
दिल्ली में चुनाव आयोग के ऑफिस के बाहर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "वे कहते हैं कि उन्होंने जो कुछ भी किया है, वह सही है। उन्होंने किसी भी बाहरी कैमरामैन को अंदर नहीं आने दिया। वे बीजेपी के इशारे पर काम कर रहे हैं... करीब 2 करोड़ लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं। मैं दिल्ली में लाखों लोगों को यहां ला सकती हूं और मैं उन्हें किसी के भी सामने परेड करवा सकती हूं..."
Published: undefined
उन्होंने कहा, "मैं बहुत दुखी हूं। मैं बहुत लंबे समय से दिल्ली की राजनीति में शामिल हूं। मैं 4 बार मंत्री और 7 बार सांसद रही हूं। मैंने ऐसा अहंकारी और झूठा चुनाव आयुक्त कभी नहीं देखा। मैंने उनसे कहा कि मैं आपकी कुर्सी की इज्जत करती हूं क्योंकि कोई भी कुर्सी किसी के लिए स्थायी नहीं होती। एक दिन आपको जाना ही होगा... बंगाल को क्यों निशाना बनाया जा रहा है। चुनाव लोकतंत्र में एक त्योहार होते हैं, लेकिन आपने 98 लाख लोगों के नाम हटा दिए और उन्हें अपना बचाव करने का मौका नहीं दिया..."
Published: undefined
पिछले हफ्ते, मुख्य निर्वाचन आयुक्त कुमार ने बनर्जी को सोमवार को मुलाकात के लिए समय दिया था। बनर्जी चुनावी राज्य पश्चिम बंगाल में मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रोकने की मांग कर रही हैं। रविवार को राजधानी पहुंचीं बनर्जी के साथ तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी और कल्याण बनर्जी भी मौजूद थे।
इससे पहले, पत्रकारों को संबोधित करते हुए बनर्जी ने कहा कि बंगाल के लोग निर्वाचन आयोग के समक्ष अपनी समस्याएं उठाने आए हैं, लेकिन उन्हें ‘‘धमकी’’ दी जा रही है। उन्होंने बंग भवन परिसर के बाहर भारी पुलिस तैनाती पर भी सवाल उठाया।
Published: undefined
Google न्यूज़, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined