हालात

चुनाव से पहले पंजाब में बीजेपी-अकाली दल को झटका, राहुल गांधी की मौजूदगी में सांसद शेर सिंह कांग्रेस में शामिल

शिरोमणि अकाली दल की सदस्यता से सोमवार को इस्तीफा देने के बाद शेर सिंह घुबाया ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया। दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में घुबाया ने कांग्रेस ज्वॉइन की।

फोटो: @INCIndia
फोटो: @INCIndia 

लोकसभा चुनाव से पहले पंजाब में बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल की गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। फिरोजपुर से शिरोमणि अकाली दल के सांसद शेर सिंह घुबाया मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने सोमवार को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने पार्टी की सदस्यता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में ली।

Published: 05 Mar 2019, 12:52 PM IST

इससे पहले सोमवार को शेर सिंह घुबाया ने शिरोमणि अकाली दल से इस्तीफा देते हुए कहा था कि सुखबीर सिंह बादल की गलत नीतियों के कारण ही पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं। घुबाया ने कहा कि अब लोगों का शिरोमणि अकाली दल से मोह भंग हो चुका है।

पिछले 10 सालों से फिरोजपुर संसदीय सीट से शेर सिंह घुबाया सांसद हैं। इससे पहले जलालाबाद विधानसभा सीट से वह तीन बार विधायक रह चुके हैं। तीसरी बार उन्होंने सुखबीर सिंह बादल के लिए जलालाबाद से विधायक पद से इस्तीफा दे दिया था और बाद में फिरोजपुर से संसदीय चुनाव लड़ा था। सुखबीर सिंह बादल के बेहद करीबियों में से एक थे शेर सिंह घुबाया। लेकिन शेर सिंह का कहना है कि वे पार्टी की गलत नीतियों की वजह से परेशान थे। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी में रहते हुए उन्हें लगातार अनदेखा किया जा रहा था।

Published: 05 Mar 2019, 12:52 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 05 Mar 2019, 12:52 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...