
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के बाद अब एक और सिंगर पर जानलेवा हमला हुआ है। पंजाबी सिंगर अल्फाज हमले में गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें मोहाली के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अभी उनकी हालत स्थिर है। वहीं मोहाली पुलिस ने आरोपी विक्की को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा के पंचकूला के रायपुर रानी का रहने वाला है।
Published: undefined
खबरों के मुताबिक, गायक अल्फ़ाज सिंह बीती रात खाना खाकर अपने तीन दोस्तों गुरप्रीत, तेजी और कुलजीत के साथ एक ढाबे से बाहर आ रहा था। वहां उसकी रायपुर रानी निवासी विक्की से बहस हो गई, जिसके बाद उन लोगों ने उन पर हमला कर दिया था।
Published: undefined
दूसरी ओर सिंगर हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर बताया कि अल्फाज पर बीती रात किसी ने जानलेवा हमला किया। जिसने भी ये किया है उसे छोड़ूंगा नहीं। आप सभी लोग अल्फाज के लिए दुआ करें। घटना शनिवार शाम की है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined