हालात

'चक्का जाम' के बाद राकेश टिकैत का मंच से ऐलान, हम बातचीत के लिए तैयार, लेकिन दबाव में नहीं होगी कोई बात

किसान नेता राकेश टिकैत ने खुले मंच से ऐलान किया है कि किसान सरकार से बातचीत के लिए तैयार हैं। देश भर में कृषि कानूनों के विरोध में हुए चक्का जाम की अवधि खत्म होने पर उन्होंने कहा कि सरकार के साथ बातचीत किसी दबाव में नहीं होगी।

फोटो : Getty Images
फोटो : Getty Images Hindustan Times

किसान आंदोलन के समर्थन और कृषि कानूनों के विरोध में देश भर में किसानों के आह्वान पर आयोजित तीन घंटे का चक्का जाम शांतिपूर्वक निपट गया। चक्का जाम के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने गाजीपुर बॉर्डर पर खुले मंच से ऐलान किया कि किसान बातचीत को तैयार हैं, लेकिन किसी दबाव में कोई बात नहीं होगी।

उन्होंने कहा कि, "हमने सरकार को क़ानून रद्द करने के लिए 2 अक्टूबर तक समय दिया है। उसके बाद हम आगे की योजना बनाएंगे।" उन्होंने आगे कहा कि हमारा मंच भी वहीं होगा और पंच भी वही होंगे। राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार कीलें बोएगी, लेकिन हम फसल बोएंगे।

राकेश टिकैत ने ऐलान किया है कि, "बिना एमएसपी पर कानून बनाए हम घर वापस नहीं जाने वाले हैं। कोई यह गलतफहमी में ना रहे कि तीनों क़ानून वापस ले लेंगे और आंदोलन ख़त्म हो जाएगा। एमएसपी पर गारंटी देने को लेकर क़ानून बनाना होगा।" राकेश टिकैत ने कहा कि "जो लोग यहाँ ट्रैक्टर लेकर आए उनके यहाँ नोटिस भेजा रहा है। मैं पूछता हूँ कि किस क़ानून के तहत लिखा है कि ट्रैक्टर सड़कों पर नहीं चल सकता।"

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कॉकरोच जनता पार्टी ने 'स्कूल ठीक करो' अभियान का ऐलान किया, 15 अगस्त से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: विपक्ष ने FCRA विधेयक वापस लेने की मांग की, प्रियंका गांधी बोली- FCRA बिल वापस लिया जाना चाहिए

  • ,
  • दुनिया की खबरें: अमेरिका-ईरान संघर्ष रुकवाने तेहरान पहुंचे पाक मंत्री और ब्रिटेन में भीषण गर्मी से मचा हाहाकार

  • ,
  • उत्तराखंड की बेटी ने CM धामी के सामने खोल दी भ्रष्टाचार की पोल! कांग्रेस बोली- युवाओं के सपनों को रौंद रही है BJP

  • ,
  • झारखंडः कांग्रेस के मंत्री बोले- बीजेपी ने छात्र आंदोलन की आड़ में उपद्रव की साजिश रची, मंशा सफल नहीं होने देंगे