हालात

MP में CM के नाम के ऐलान के बाद शिवराज का छलका दर्द, बोले- अपने लिए कुछ मांगने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा!

मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक बात मैं विनम्रता के साथ कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद पर बीजेपी द्वारा नाम के ऐलान के बाद शिवराज सिंह चौहान के समर्थक जहां भावुक होकर आंसू बहा रहे हैं। वहीं, दूसरी तरफ खुद शिवराज सिंह चौहन ने बड़ा बयान दिया है। इस बयान के साथ ही उन्होंने अपने मन की पीड़ा को भी जाहिर कर दिया है। बीजेपी आलाकमान द्वारा मोहन सिंह यादव को राज्य का सीएम बनाए जाने के बाद शिवराज सिंह चौहान ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बया दिया।

मध्य प्रदेश के निवर्तमान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि एक बात मैं विनम्रता के साथ कहता हूं कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा। इसलिए मैंने कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। जिस लहजे में शिवराज सिंह ने बात कही, उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सीएम नहीं बनाए जाने पर उनके अंदर कितनी पीड़ा। राज्य की जनता ने उनके ऊपर भरोसा जताते हुए वोट बीजेपी को किया और जीत दिलाई। इस जीत के बावजूद बीजेपी आलाकमान ने उन्हें साइड लाइन कर दिया।

दरअसल मीडिया ने शिवराज सिंह चौहान से सवाल पूछा कि आपने कहा था कि आप दिल्ली नहीं जाएंगे, इसका क्या संदर्भ है? इस पर शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मेरे कहने का संदर्भ यह था कि मुख्यमंत्री पद के नाम के ऐलान से पहले बाकी लोग दिल्ली में थे, मुझसे पूछा गया था कि क्या आप दिल्ली नहीं जाएंगे। शिवराज सिंह ने कहा कि इसी सवाल पर मैंने प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि मैं दिल्ली नहीं जाऊंगा। शिवराज ने कहा कि अपने लिए कुछ मांगने जाने से पहले मैं मरना बेहतर समझूंगा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: संसद में विपक्ष का हंगामा, 'चंदा चोर, गद्दी छोड़' और 'अमित शाह सदन में आओ' के लगे नारे , सदन 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • असम में बाढ़ से हालात गंभीर, अब तक 100 लोगों की मौत, 1.4 लाख लोग प्रभावित, अभी भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है कई नदियां

  • ,
  • संसद परिसर में विपक्षी सांसदों का प्रदर्शन, 'चढ़ावा चोरी' और छात्रों पर कार्रवाई को लेकर अमित शाह से मांगा जवाब

  • ,
  • मध्य प्रदेश में बारिश से बढ़ी मुश्किलें, भोपाल-डिंडोरी समेत कई जिलों में स्कूलों की छुट्टी

  • ,
  • जुलाई में ग्रामीण रोजगार में लगभग 50% की गिरावट, खड़गे बोले- मोदी सरकार ने सिर्फ युवाओं पर नहीं, मजदूरों पर भी लाठी चलाई