हालात

यूपी के औरेया में दलित छात्र की मौत के बाद मचे बवाल पर पुलिस की कार्रवाई, 286 लोगों पर केस दर्ज, 9 गिरफ्तार

पुलिस ने हिंसा के लिए जिम्मेदार 35 नामजद और 250 अज्ञात लोगों में से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

फोटो: ians
फोटो: ians 

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 15 वर्षीय दलित स्कूली छात्र की कथित तौर पर शिक्षक की पिटाई से मौत के बाद भड़की हिंसा के मामले में अब तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने हिंसा के लिए जिम्मेदार 35 नामजद और 250 अज्ञात लोगों में से नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।

औरैया के पुलिस अधीक्षक, चारु निगम ने कहा, "अछलदा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। हमने सड़क पर छात्र के शव के साथ विरोध करने और सरकारी वाहनों को जलाने और नुकसान पहुंचाने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है।" इस बीच, छात्र को पीटने का आरोपी शिक्षिक अभी भी फरार है।

जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पर्याप्त मुआवजे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद मृत लड़के के परिवार के सदस्य मंगलवार को उसके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए राजी हो गए। लड़के के शव का अंतिम संस्कार उसके गांव बैसौली के बाहर किया गया।

छात्र निकित का शव गांव में पहुंचने के बाद हिंसक विरोध हुआ था। भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने मृत छात्र के घर का दौरा किया। मृत लड़के के परिवार के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने उसके शव को सड़क पर रखकर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस ने कहा कि भीड़ ने एक पुलिस वाहन को भी आग लगा दी और जिलाधिकारी की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया, जो प्रदर्शनकारियों को शांत करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे थे, पुलिस ने कहा कि प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को बुलाना पड़ा।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • विपक्ष के तेवर से डरी बिहार सरकार, छात्रों पर दर्ज सभी केस होंगे वापस, गिरफ्तार प्रदर्शनकारी होंगे रिहा

  • ,
  • जौहर विश्वविद्यालय पर नहीं चलेगी बुलडोजर, आयुक्त ने 38 भवनों के ध्वस्तीकरण आदेश पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: बीजेपी द्वारा प्रधान का सम्मान लाखों बच्चों के भविष्य की बर्बादी का जश्न - राहुल गांधी

  • ,
  • बीजेपी सरकार में एक और पेपर लीक, अब गुजरात आयुर्वेद यूनिवर्सिटी का पर्चा आउट, सोशल मीडिया पर वायरल

  • ,
  • दुनिया की खबरें: सऊदी अरब ने कहा- इराक में ईरान समर्थित मिलिशिया की ओर से दागे ड्रोन मार गिराये और नाइजीरिया फिर दहला