हालात

तिहाड़ जेल में टिल्लू की हत्या के बाद यूपी के नैनी जेल में हड़कंप, सभी बैरकों की ली गई तलाशी

यूपी के नैनी जेल में जेल अधिकारियों ने सभी बैरकों में तलाशी अभियान चलाया। करीब 2 घंटे तक सभी कैदियों के सामान की तलाशी भी ली गई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बदमाश टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के बाद यूपी के नैनी जेल में भी हड़कंप की स्थिति है। जानकारी के मुताबिक जेल अधिकारियों ने यहां के सभी बैरकों में तलाशी अभियान चलाया।

खबरों की मानें तो करीब 2 घंटे तक सभी कैदियों के सामान की तलाशी भी ली गई। बैरक में अली अहमद और उसके गुर्गों पर पैनी नजर रखे हुए हैं। इससे पहले 31 मार्च को भी तलाशी अभियान चलाया गया था। डीएम संजय कुमार खत्री और कमिश्नर रमित शर्मा ने यह अभियान चलाया।

आपको बता दें, मंगलवार को दिल्ली के तिहाड़ जेल गैंगवॉर में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या कर दी गई। जेल के अंदर दो गुटों में भिड़ंत हुई। इस दौरान गैंगस्टर टिल्लू पर भी जानलेवा हमला किया गया था। हमले में वो बुरी तरह घायल हो गया, जिसके बाद उसे तिहाड़ जेल प्रशासन ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

बता दें, कि टिल्लू ताजपुरिया 24 सितंबर 2021 में दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में हुए शूटआउट का मास्टरमाइंड था। कोर्ट में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या के लिए गैंगस्टर टिल्लू ने दोनों शूटरों को ट्रेनिंग दिलाई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: पवन खेड़ा ने पूछा- केंद्रीय गृह मंत्री किस बात से डर रहे हैं? युवाओं का सामना करने से...

  • ,
  • राम मंदिर ट्रस्ट के सीईओ पद के लिए साक्षात्कार का पहला दिन, तीन पूर्व आईएएस अधिकारी भी इंटरव्यू देने पहुंचे

  • ,
  • झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन से दिल्ली पुलिस की ज्यादती से ध्यान नहीं भटका सकती केंद्र सरकारः कांग्रेस

  • ,
  • दुनिया की खबरें: पाकिस्तान ने वर्ल्ड बैंक को दिया धोखा! और होर्मुज स्ट्रेट संकट पर ईरान-जर्मनी की चर्चा

  • ,
  • बारिश के बाद जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की पार्किंग में भरा पानी, यात्रियों को हुई भारी परेशानी, सामने आए वीडियो