हालात

ढाई माह बाद फिर धड़की मुंबई की लाइफलाइन, आज से कई रूट पर लोकल ट्रेन सेवा शुरू

सोमवार को सेंट्रल रेलवे-वेस्टर्न रेलवे के संयुक्त बयान में कहा गया कि मुंबई महानगर क्षेत्र में सीमित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को फिर से बहाल किया जा रहा है। फिलहाल तमाम सुरक्षा उपायों के साथ 450 सेवाएं शुरू की गई हैं, जो सुबह 5.30 से रात 23.30 बजे के बीच चलेंगी।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा करीब ढाई महीने बाद आज से फिर से शुरू कर दी गई है। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सोमवार की सुबह से मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में सीमित उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू कर दिया गया।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे द्वारा केंद्र से बार-बार मुंबई शहर की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवा को फिर से बहाल करने की अपील की गई थी। जिसके बाद आज से तमाम एहतेयाती उपायों के साथ सेंट्रल रेलवे (सीआर) और वेस्टर्न रेलवे (डब्ल्यूआर) के नेटवर्क पर स्थानीय सेवाएं शुरू कर दी गईं।

अधिकारियों के अनुसार, उपनगरीय ट्रेनों की ध्वनियों ने सुबह-सुबह मुंबईकरों का अभिवादन किया। सीआर और डब्ल्यूआर ने मिलकर 450 सेवाएं शुरू की हैं। वेस्टर्न रेलवे के प्रवक्ता रविंद्र भाकर ने कहा, वेस्टर्न रेलवे अपनी 12 उपनगरीय सेवाओं के 60 जोड़े चलाएगा, यानी कुल 120 सेवाएं चर्चगेट और दहानू रोड के बीच दोनों दिशाओं में चलेंगी।

वहीं सेंट्रल रेलवे के प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने कहा कि सीआर अपनी मुख्य लाइन पर दोनों ओर 100 सेवाएं चलाएगा। यह सेवाएं छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से ठाणे, कल्याण, कर्जत और कसारा के बीच और हार्बर लाइन के दोनों ओर 70 सेवाएं यानी छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और पनवेल के बीच चलेंगी।

सोमवार को सेंट्रल रेलवे-वेस्टर्न रेलवे के संयुक्त बयान में कहा गया कि "ये ट्रेनें सुबह 05.30 बजे से रात 23.30 बजे के बीच चलेंगी।" सीआर-डब्ल्यूआर के संयुक्त बयान में आगे कहा गया है कि लोगों से अनुरोध किया जाता है कि स्टेशनों पर जल्दबाजी न करें और चिकित्सा और सामाजिक प्रोटोकॉल का पालन करें, जैसा कि कोविड-19 के लिए अनिवार्य है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • 'E20 को बढ़ावा देने के पीछे की मंशा पर्यावरण संरक्षण नहीं', जयराम बोले- जल संसाधन और खाद्य सुरक्षा पर भी रखा जाए ध्यान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'पता नहीं वे किस बात से डरे हुए हैं', प्रयागराज में 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की बुकिंग रद्द होने पर बोलीं प्रियंका गांधी

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: एक दिन में ₹2,890 महंगा हुआ सोना, चांदी ने भी लगाई बड़ी छलांग, जानें आज का नया रेट

  • ,
  • यमन के तट के पास धमाके से हड़कंप, हूती मिसाइल लॉन्च की भी खबर, समुद्री सुरक्षा पर बढ़ी चिंता

  • ,
  • शेख हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब अल हसन के घर पर पेट्रोल बम से हमला, जांच में जुटी पुलिस