हालात

योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद, कासगंज के बाद अब शाहजहांपुर में पुलिस टीम पर हमला, कई घायल

यूपी के कासगंज के बाद अब शाहजहांपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। पुलिस की टीम छेड़खानी की शिकायत पाकर मौके पर पहुंची थी। नशे में धुत आरोपियों ने पुलिस को जमकर पीटा। पुलिस टीम पर पथराव किया गया।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

योगी सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद है। कासगंज के बाद अब शाहजहांपुर में पुलिस टीम पर हमला हुआ है। खबरों के मुताबिक, पुलिस की टीम छेड़खानी की शिकायत पाकर मौके पर पहुंची थी। नशे में धुत आरोपियों ने पुलिस को घर में कैदकर जमकर पीटा। किसी तरह पुलिस की टीम भागने में कामयाब हुई तो अपराधियों ने पुलिस टीम पर पथराव किया गया।

बताया जा रहा है कि नगर की पाइप लाइन कालोनी निवासी एक आढ़ती ने बुधवार रात घर के बाहर गली में देवी जागरण का आयोजन किया था। रात में करीब नौ बजे के आसपास पड़ोस के कुछ युवक शराब के नशे में वहां आए। पांडाल में बैठी बच्ची के साथ छेड़खानी करने लगे। जिसका वहां मौजूद लोगों ने विरोध तो वे लोग अभद्रता करने लगे। इसकी सूचना थाने पर दी तो एसआइ पंकज चौधरी, गोविद दो पुलिसकर्मियों के साथ वहां पहुंचे। आरोप है कि जब टीम शकुन को पकड़ने उसके घर पहुंची तो आरोपितों ने दरवाजा बंद कर लिया। उसके बाद पुलिसकर्मियों की लाठी-डंडों से पिटाई शुरू कर दी। अचानक हुए हमले से पुलिसकर्मी घबरा गए। दरवाजा खोलकर बाहर भागे तो उन पर पथराव कर दिया।

पुलिस टीम ने तत्काल इसकी सूचना अन्य थानों को दी। परौर थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि तब तक हमलावर मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने पूछताछ के बाद ताबड़तोड़ ऐक्शन लिया और पांच आरोपियों को अलग-अलग जगहों से उठाया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • अमरनाथ यात्रा स्थगित: बारिश-लैंडस्लाइड के कारण अमरनाथ यात्रा जम्मू में रोकी, एक हजार से ज्याद तीर्थयात्री लौटे

  • ,
  • राजस्थान में बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी, भरतपुर में स्कूल बंद

  • ,
  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद