हालात

AI समिट: कांग्रेस ने अव्यवस्थाओं को लेकर PM मोदी को घेरा, खड़गे बोले- PR के चक्कर में देश की इमेज को किया बर्बाद

कांग्रेस ने कहा कि ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि नरेंद्र मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।

फोटो: PTI
फोटो: PTI 

दिल्ली के भारत मंडपम में चल रहे 'इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026' के पहले दिन अव्यवस्था देखने को मिली है। इसको लेकर मोदी सरकार की काफी किरकिरी हो रही है। वहां कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के मुताबिक, समिट के पहले दिन प्रधानमंत्री के फोटो खिंचवाने के कार्यक्रम के कारण संस्थापकों, प्रदर्शकों और आगंतुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शकों को भोजन और पानी जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं मिलीं और उनके उत्पाद चोरी हो गए। कांग्रेस ने इस स्थिति को देश के लिए वैश्विक शर्मिंदगी का कारण बताया है।

Published: undefined

कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि दिल्ली में AI समिट हो रहा है, लेकिन वहां के हालात बहुत ही भयानक हैं। समिट में मिस-मैनेजमेंट से फ़ाउंडर्स और एग्ज़िबिटर्स बेहद परेशान हैं।

Published: undefined

उनका कहना है कि PM मोदी के आने के लिए मेन हॉल खाली करा दिया गया और एग्ज़िबिटर्स को उनके ही पेड स्टॉल्स से निकाल दिया गया। इसके अलावा समिट में लोगों को कई दिक्कतें झेलनी पड़ीं- जैसे:

• सिक्योरिटी लैप्स के चलते कई सारे प्रोडक्ट्स चोरी हो गए

• समिट वेन्यू में इंटरनेट न चलने की वजह से डेमो फ़ेल हो गए

• फ़ाउंडर्स/एग्ज़िबिटर्स वेन्यू में एंट्री के लिए घंटों लाइन में खड़े रहे

• AI और टेक इवेंट में लैपटॉप, बैग, कैमरा, वाटर बॉटल बैन था

• समिट में पेमेंट मोड सिर्फ कैश रहा, कई एग्ज़िबिटर्स भूखे रहे

Published: undefined

कांग्रेस ने कहा कि ये सब इसलिए हुआ क्योंकि AI समिट के पहले ही दिन नरेंद्र मोदी अपने लाव-लश्कर के साथ वहां फोटो खिंचवाने और रील बनवाने पहुंच गए। ये दिखाता है कि नरेंद्र मोदी को सिर्फ अपनी छवि चमकाने से मतलब है। विश्व स्तर पर देश की इमेज बर्बाद होने से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। शर्मनाक !

Published: undefined

गौरतलब है कि समिट के पहले दिन सोमवार को हजारों की संख्या में स्टार्टअप फाउंडर्स, टेक एक्सपर्ट्स और विदेशी डेलीगेट्स पहुंचे थे। भारी भीड़ के चलते एंट्री पॉइंट्स पर लंबी कतारें लग गई थीं। स्टार्टअप फाउंडर्स, ग्लोबल टेक कंपनियों के प्रतिनिधि और अंतरराष्ट्रीय डेलीगेट्स को घंटों इंतजार करना पड़ा।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined