
AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर यूपी में चुनावी कार्यक्रम के दौरान लौटते समय जानलेवा हमले की खबर है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओवैसी ने कहा है कि छजरसी टोल प्लाजा के पास उनके वाहन पर 3-4 राउंड गोलियां चलाई गईं, जब वह मेरठ के किठौर में चुनाव से संबंधित एक कार्यक्रम के बाद दिल्ली जा रहे थे।
Published: undefined
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं किठौर, मेरठ (यूपी) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए जा रहा था। छाजरसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे। मेरे वाहन के टायर पंक्चर हो गए । मैं दूसरे वाहन पर वहां से चला गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined