हालात

एअर इंडिया के सीईओ कैम्पबेल विल्सन ने इस्तीफा दिया, जुलाई 2022 में बने थे CEO

विल्सन को जुलाई 2022 में एअर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया था।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

टाटा समूह के स्वामित्व वाली विमानन कंपनी एअर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैम्पबेल विल्सन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।विल्सन को जुलाई 2022 में एअर इंडिया का सीईओ और प्रबंध निदेशक (एमडी) नियुक्त किया गया था। इससे पहले टर्किश एयरलाइंस के चेयरमैन इल्कर अइसी ने एक विवाद के चलते मार्च 2022 में इस पद को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था।

टाटा समूह ने जनवरी 2022 में सरकार से एअर इंडिया का अधिग्रहण किया था। सूत्र के अनुसार, ‘‘उन्होंने (कैम्पबेल) इस्तीफा देने की इच्छा जताई, इस बारे में बोर्ड को बताया और फिर इस्तीफा दे दिया।’’

इस घटनाक्रम पर एअर इंडिया की ओर से अभी आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

इस साल की शुरुआत में एक सूत्र ने बताया था कि टाटा समूह एअर इंडिया के नेतृत्व के लिए उपयुक्त उम्मीदवार की तलाश कर रहा है क्योंकि विल्सन का पांच साल का कार्यकाल 2027 में समाप्त होने वाला था।

एअर इंडिया की किफायती उड़ान सेवाएं मुहैया कराने वाली सहायक एयरलाइन एअर इंडिया एक्सप्रेस में भी 19 मार्च से प्रमुख का पद खाली है जब तत्कालीन प्रबंध निदेशक आलोक सिंह ने अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

विल्सन पिछले वर्ष 12 जून से आलोचनाओं के घेरे में थे, जब अहमदाबाद हवाईअड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद लंदन जाने वाली एक उड़ान दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। इस दुर्घटना में बोइंग 787-8 विमान में सवार 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज को पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, दतिया में नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों का बवाल

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!

  • ,
  • राम मंदिर चंदा घोटाले पर मौन हैं योगी, यूपी में 2027 में बीजेपी की ऐतिहासिक हार होगी: अवधेश प्रसाद

  • ,
  • राम मंदिर चंदा चोरीः जांच के बीच आधे से अधिक गणनाकर्मियों ने दिया इस्तीफा, जांच का खौफ या कोई और दबाव?