हालात

दिल्ली एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के विमान में लगी आग, लैंडिंग के बाद टला बड़ा हादसा, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली पहुंची उड़ान संख्या एआई 315 के उतरने और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद विमान के एपीयू में आग लग गई और यह घटना उस समय हुई, जब यात्री उतरने लगे थे

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

हांगकांग से आए एअर इंडिया के ए321 विमान के मंगलवार दोपहर को दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरने के बाद उसकी सहायक ऊर्जा इकाई (एपीयू) में आग लग गई। विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं।

एयरलाइन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि 22 जुलाई 2025 को हांगकांग से दिल्ली पहुंची उड़ान संख्या एआई 315 के उतरने और गेट पर पार्क होने के तुरंत बाद विमान के एपीयू में आग लग गई और यह घटना उस समय हुई, जब यात्री उतरने लगे थे और सिस्टम डिज़ाइन के अनुसार एपीयू स्वत: बंद हो गया।

प्रवक्ता ने बताया कि विमान को कुछ नुकसान पहुंचा है, जबकि यात्री और चालक दल के सदस्य सामान्य रूप से उतर गए और सुरक्षित हैं।

उन्होंने कहा, "विमान को आगे की जांच के लिए रोक लिया गया है और नियामक को विधिवत सूचित कर दिया गया है।"

फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट ‘फ्लाइटराडार24.कॉम’ पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, ए321 विमान से संचालित यह उड़ान अपराह्न 12 बजकर 12 मिनट पर दिल्ली हवाई अड्डे पर उतरी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • झारखंड की वोटर लिस्ट में तीन अफगान नागरिक, JMM ने केंद्र को घेरा, कहा- गृह मंत्रालय दे जवाब

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'भ्रष्टाचार की पराकाष्ठा लांग चुकी है मध्यप्रदेश सरकार...', लगातार हो रही मौतों को लेकर मोहन यादव पर भड़के खड़गे

  • ,
  • 'रिपब्लिकन सत्ता में लौटे तो हर वयस्क अमेरिकी को मिलेंगे 5,000 डॉलर', ट्रंप का बड़ा चुनावी वादा

  • ,
  • बिहार बाढ़ अपडेट: बाढ़ का पानी घटा, मुश्किलें नहीं, उजड़े घरों में लौटकर जिंदगी फिर से बसाने की चुनौती

  • ,
  • मध्यप्रदेश HC ने मोहन सरकार को भेजा नोटिस, बालाघाट में संक्रामक बीमारियों से 30 से अधिक बच्चों की मौत के मामले पर मांगा जवाब