हालात

लैंडिंग के दौरान बिजली के खंभे से टकराया एयर इंडिया का विमान, टला बड़ा हादसा, सभी यात्री सुरक्षित

आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में आज उस समय बड़ा हादसा बच गया जब एयर इंडिया का विमान लैंडिंग के वक्त रनवे के नजदीक लगे बिजली के खंभे से टकरा गया। हादसे के वक्त विमान में 64 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं

फोटो : सोशल मीडिया
फोटो : सोशल मीडिया 

एयर इंडिया एक विमान आंध्र प्रदेश के गन्नावरम में विजयवाड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैडिंग के दौरान बिजली के खंभे से टकरा गया। जिस समय हादसा हुआ उस समय विमान में 64 यात्री सवार थे। एयरपोर्ट डायरेक्टर जी मधुसूदन राव ने बताया कि सभी यात्री और क्रू के मेंबर्स सुरक्षित हैं।

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, विमान दोहा से आ रहा था और नियंत्रण खोने की वजह से यह हादसा हुआ। विमान में सवार पैसेंजर्स में से 19 विजयवाड़ा में उतरने वाले थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बीजेपी में शामिल हो जाओ वरना माता-बाप मुसीबत में पड़ जाएंगे.. दीपके को मिली थी धमकी, मां ने किया दावा

  • ,
  • पटनाः बांकीपुर उपचुनाव से पहले जन सुराज के 20 नेता गिरफ्तार, प्रशांत किशोर इसी सीट से लड़ रहे हैं चुनाव

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी का बड़ा हमला, 'अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया तो मुझसे माफी मांगने को कहा, मैं कभी नहीं झुकूंगा'

  • ,
  • दुनिया की खबरें: IRGC का दावा, अमेरिकी एयर बेस,सेंटकॉम मुख्यालय को बनाया निशाना, जापान में आबादी गिरने से हड़कंप!

  • ,
  • मध्य प्रदेश: दतिया उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोटिंग, करीब 2.20 लाख वोटर 21 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला