हालात

एयर इंडिया के विमान को कराची में करनी पड़ी आपात लैंडिंग, मेडिकल इमरजेंसी बनी वजह

विमान को शनिवार की सुबह 8.51 बजे दुबई से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था लेकिन कराची में विमान को दोपहर 12.30 बजे आपात लैंड कराया गया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर एयरलाइन ने यात्री को मेडकल मदद मुहैया कराई।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान कराची में आपात लैंडिंग कराई गई है। खबरों के मुताबिक, एयर इंडिया विमान दुबई से अमृतसर जा रहा था, उसे मेडिकल इमरजेंसी की वजह आपात लैंडिंग करनी पड़ी है। विमान में एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई जिसके बाद उसे तत्काल मेडिकल सहायता की जरूरत थी।

विमान को शनिवार की सुबह 8.51 बजे दुबई से अमृतसर के लिए रवाना हुआ था लेकिन कराची में विमान को दोपहर 12.30 बजे आपात लैंड कराया गया। जिसके बाद स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर एयरलाइन ने यात्री को मेडकल मदद मुहैया कराई।

कराची में एयरपोर्ट डॉक्टर ने मरीज को देखा और उसे दवा आदि दी। जिसके बाद मेडिकल टीम की ओर से क्लियरेंस मिलने के बाद विमान को फिर से अमृतसर के लिए 1.30 बजे रवाना किया गया।

बता दें कि कुछ इसी तरह की घटना जुलाई माह में भी सामने आई थी, जिबक रांची इंडिगो फ्लाइट को नागपुर एयरपोर्ट डायवर्ट किया गया था। यहां विमान के भीतर एक यात्री की तबीयत बिगड़ गई थी। हालांकि लैंडिंग के बाद यात्री को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यात्री की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • यादों में पृथ्वीराज कपूर: फिल्मों में सफल होने के बाद भी नहीं छोड़ा थिएटर, 112 शहरों में जाकर किए 2,662 शो

  • ,
  • सिनेजीवन: दीया मिर्जा के दीपावली वीडियो पर सियासी घमासान और सैफ ने सुनाया करीना के साथ पहली बाइक राइड का मजेदार किस्सा

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: दिल्ली-NCR में खुलेआम बिक रहे पटाखों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, सरकार से पूछे सख्त सवाल

  • ,
  • उत्तराखंड के केदारताल ट्रैक पर हादसा, बंगाल के 5 ट्रैकर्स समेत 8 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • ,
  • दिल्ली पुलिस ने जवानों के प्रदर्शन का नेतृत्व करने वाले एसीपी को निलंबित किया, रोहिणी बार ने हड़ताल वापस ली