हालात

उत्तर प्रदेश के इन 7 शहरों में ‘दमघोंटू’ हुई हवा, नोएडा में दर्ज किया गया 357 AQI

लखनऊ तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र के पांच स्थानों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्थापित पांच निगरानी स्टेशनों के अनुसार, औसत एक्यूआई 334 दर्ज किया गया था, जो शनिवार दोपहर 12 बजे यह अधिकतम 379 पर पहुंच गया।

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तर प्रदेश के सात शहरों में शनिवार रात हवा की गुणवत्ता 'खराब' जबकि चार में 'बेहद खराब' दर्ज की गई। 357 के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ, नोएडा राज्य में शीर्ष पर है। इसके बाद मुजफ्फरनगर (332), गाजियाबाद (322) और ग्रेटर नोएडा (312) हैं।

खराब वायु गुणवत्ता वाले सात शहरों में झांसी (277), प्रयागराज (275), बागपत (270), कानपुर (236), मेरठ (225), लखनऊ (216) और बुलंदशहर (219) शामिल हैं।

हालांकि, राज्य के किसी भी शहर ने 'गंभीर श्रेणी' के निशान को पार नहीं किया, जैसा कि शनिवार को हुआ था। लखनऊ में केवल कुकरैल की हवा 'मध्यम' रही।

हालांकि, लखनऊ तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र के पांच स्थानों पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्थापित पांच निगरानी स्टेशनों के अनुसार, औसत एक्यूआई 334 दर्ज किया गया था, जो शनिवार दोपहर 12 बजे यह अधिकतम 379 पर पहुंच गया।

बता दें, शून्य और 50 के बीच एक्यूआई स्तर को अच्छा माना जाता है, 51-100 को संतोषजनक, 101-200 को मध्यम, 201-300 को खराब, 301-400 को बहुत खराब और 401-500 को गंभीर श्रेणी में माना जाता है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • Weather: दिल्ली-एनसीआर में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, आज भी येलो अलर्ट, जानें क्या है मौसम विभाग की भविष्यवाणी!

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: हिमाचल के चंबा में हादसा, बस के नीचे सड़क में गिरने से 7 की मौत, प्रयागराज में राहुल का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम

  • ,
  • होर्मुज स्ट्रेट के पास एक और मर्चेंट जहाज पर हमला, इंजन रूम में आग लगने के बाद क्रू ने मांगी मदद

  • ,
  • हिमाचल प्रदेश: चंबा में दर्दनाक हादसा, यात्रियों से भरी बस नीचे सड़क में गिरी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

  • ,
  • भारत समेत 5 देशों पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने वाला बिल अमेरिकी सीनेट में पास, 86 सांसदों ने पक्ष में वोट किया