
दिपके ने कहा है कि उन्हें हिरासत में लिए जाने के बाद अब अजिंक्य शिंदे आंदोलन का नेतृत्व करेंगे।
अभिजीत दिपके को हिरासत में लिए जाने के बाद उनकी ओर से एक प्री-रिकॉर्डेड वीडियो मैसेज जारी किया गया है।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर CJP के प्रस्तावित प्रदर्शन के बीच यह वीडियो संदेश सामने आया है।
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि जब तक वह और संगठन के दो अन्य नेता हिरासत में हैं, तब तक संगठन के प्रभारी अजिंक्य शिंदे मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन का नेतृत्व करेंगे।
दीपके ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने गिरफ्तारी की आशंका के कारण पहले ही शुक्रवार रात को एक वीडियो रिकॉर्ड कर लिया था।
उन्होंने समर्थकों से कहा कि यदि वे यह वीडियो देख रहे हैं, तो इसका मतलब है कि उन्हें, सौरव दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है। ऐसी स्थिति में वे शिंदे के नेतृत्व में प्रदर्शन में शामिल हों।
संगठन की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी में विमान के उतरने के कुछ ही देर बाद उसके भीतर से दीपके, दास और रांका को हिरासत में ले लिया।
तीनों नेता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे।
पीटीआई के इनपुट के साथ
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए