हालात

अजित पवार की जनता को धमकी, बोले- आपके पास वोट, मेरे पास पैसा, अगर आप नकारेंगे तो मैं भी नकार दूंगा

अजीत पवार पहले से विवादों में रहे हैं। हाल ही में पुणे में भूमि घोटाले में अजीत पवार के बेटे पार्थ का नाम आने पर अजीत पवार विवादों में आ गए थे। अभी वह मामला खत्म भी नहीं हुआ है कि अब पवार ने मतदाताओं को धमकाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

अजित पवार की जनता को धमकी, बोले- आपके पास वोट, मेरे पास पैसा, अगर आप नकारेंगे तो मैं भी नकार दूंगा
अजित पवार की जनता को धमकी, बोले- आपके पास वोट, मेरे पास पैसा, अगर आप नकारेंगे तो मैं भी नकार दूंगा फोटोः सोशल मीडिया

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और एनसीपी प्रमुख अजित पवार ने पुणे जिले के मालेगांव में मतदाताओं से कहा है कि अगर वे उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को चुनेंगे तो वह सुनिश्चित करेंगे कि शहर के लिए धन की कोई कमी न हो। पवार ने साथ ही कहा कि लेकिन यदि मतदाता उनके उम्मीदवारों को अस्वीकार करते हैं तो वह भी धन मुहैया नहीं कराएंगे। पवार बीजेपी -एनसीपी-शिवसेना की गठबंधन सरकार में वित्त मंत्रालय संभाल रहे हैं।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के अध्यक्ष पवार ने शुक्रवार को बारामती तहसील में मालेगांव नगर पंचायत के चुनाव के लिए प्रचार करने के दौरान यह बात कही। उपमुख्यमंत्री ने वोटर्स से कहा, ‘‘अगर आप एनसीपी के सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं यह सुनिश्चित करूंगा कि धन की कोई कमी न हो। अगर आप सभी 18 उम्मीदवारों को चुनते हैं, तो मैं अपना वादा पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। लेकिन, अगर आप मना करोगे तो मैं भी मना कर दूंगा। आपके पास वोट हैं, मेरे पास विकास कार्य के लिए पैसा है।’’

इस टिप्पणी की विपक्षी दलों ने कड़ी आलोचना की है। शिवसेना (यूबीटी) के नेता अंबादास दानवे ने अजित पवार पर मतदाताओं को धमकाने का आरोप लगाया है। दानवे ने सवाल किया, ‘‘यह धनराशि आम लोगों द्वारा दिए गए करों से दी जाती है, न कि अजित पवार के घर से। यदि पवार जैसे नेता मतदाताओं को धमका रहे हैं तो निर्वाचन आयोग क्या कर रहा है?’’

महाराष्ट्र में नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होने हैं। अजित पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी और बीजेपी समर्थित पैनल ने मालेगांव में गठबंधन किया है। गौरतलब है कि अजीत पवार पहले भी अपने बयानों और अन्य कामों के चलते विवादों में रहे हैं। हाल ही में पुणे में भूमि घोटाले में अजीत पवार के बेटे पार्थ का नाम आने पर अजीत पवार विवादों में रहे थे। अभी वह मामला खत्म भी नहीं हुआ है कि अब पवार ने मतदाताओं को धमकाकर नया विवाद खड़ा कर दिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • कांग्रेस ने परगट सिंह को बनाया पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष, आराधना मिश्रा ‘मोना’ को उत्तर प्रदेश की कमान

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर भड़के राहुल गांधी, कहा- ज्ञानेश जाएंगे और उन्हें बिठाने वाला सिस्टम भी जाएगा

  • ,
  • बिहार में बाढ़ का कहर, गंडक का एक और तटबंध टूटा, सारण के नए इलाकों में घुसा पानी, NDRF-SDRF की 19 टीम तैनात

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप का दावा- डीजल भंडार जारी करने पर राजी हुआ यूरोप और यूक्रेन में रूसी हमलों से 3 पुल तबाह

  • ,
  • ज्ञानेश कुमार के खिलाफ अब सड़क पर उतरेंगे किसान, संयुक्त किसान मोर्चा ग्राम महापंचायतों में तय करेगा रणनीति