हालात

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के नेता के भाई ने किया पाक अफसर का सम्मान, सवाल पूछने पर पत्रकार से की बदसलूकी

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के नेता परमजीत सरना के भाई हरविंदर सिंह का एक पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। पत्रकार ने जब हरविंदर सिंह सरना से पाक उच्चायुक्त सोहल महमूद को लेकर एक सवाल पूछ तो वे भड़क गए।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

शिरोमणि अकाली दल दिल्ली के नेता परमजीत सरना के भाई हरविंदर सिंह सरना ने पाकिस्तान के उच्चायुक्त सोहेल महमूद के लिए फेयरवेल रिसेप्शन रखा। इसको लेकर एएनआई के सवाल पूछा तो हरविंदर सिंह सरना इतना भड़क गए कि उन्होंने न सिर्फ एएनआई के पत्रकार से बदतमीजी की बल्कि कैमरामैन के कैमरे को धक्का मार दिया और अपशब्द कहे। अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Published: 12 Apr 2019, 3:26 PM IST

दरअसल सोहेल महमूद भारत में पाक के उच्चायुक्त थे लेकिन इस महीने पाकिस्तान की सरकार ने उनको देश का नया विदेश सचिव नियुक्त कर दिया है। जिसके बाद हरविंदर सिंह सरना ने सोहेल महमूद के लिए फेयरवेल रिसेप्शन रखा था। और इसको लेकर शिरोमणी अकाली दल दिल्ली में समारोह का आयोजन किया। इसी को लेकर जब एक न्यूज एजेंसी के पत्रकार ने शिरोमणी अकाली दल के नेता परमजीत सरना के भाई हरविंदर सिंह सरना से सवाल पूछने की कोशिश की तो वह नाराज हो गए। इसके बाद वह पत्रकार और कैमरामैन के साथ बदसलूकी करने लगे। सिंह ने इसके बाद पत्रकार और कैमरामैन को धक्का देते हुए घर से बाहर निकाल दिया।

इससे पहले शिरोमणि अकाली दल के नेता परमजीत सरन ने एक अंग्रेजी चैनल ने से बातचीत में कहा था कि हम एक छोट सा रिसेप्शन दे रहे हैं क्योंकि वह अब विदेश सचिव बन गए हैं।

Published: 12 Apr 2019, 3:26 PM IST

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 12 Apr 2019, 3:26 PM IST

  • बड़ी खबर LIVE: बंगाल के हल्दिया रिफाइनरी में लगी आग, फीफा विश्वकप में उलटफेर, जर्मनी के बाद नीदरलैंड्स भी बाहर

  • ,
  • 'BJP सरकार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त', अजमेर जेल में जगन गुर्जर की हत्या को लेकर विपक्ष ने उठाए सवाल

  • ,
  • Gold-Silver Price Today: सोना-चांदी लगातार सस्ते, जून में भारी गिरावट से रिकॉर्ड हाई से काफी नीचे पहुंचे भाव

  • ,
  • जयपुर पैरामेडिकल परीक्षा में नकल का खुलासा, 45 छात्रों को पास कराने की डील, हंगामे के बाद सेंटर की परीक्षाएं रद्द

  • ,
  • 'इंडिया' गठबंधन ने चुनाव से जुड़े मुद्दों पर CJI को पत्र भेजा, जयराम बोले- विपक्षी दल एकजुटता, एकता और दृढ़ता के...