हालात

BSP के सभी पदों से हटाए जाने पर आकाश आनंद की आई पहली प्रतिक्रिया, बोले- भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं...

आकाश आनंद ने कहा कि आप (मायावती) हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

बहुजन समाज पार्टी के नेशनल कोओर्डिनेटर के पद से हटाए जाने के साथ मायावती द्वारा उत्तराधिकारी बनाए जाने के फैसले को वापस लिए जाने पर आकाशा आनंद की पहली प्रतिक्रिया आ गई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, "आदरणीय बहन मायावती जी, आप पूरे बहुजन समाज के लिए एक आदर्श हैं, करोड़ों देशवासी आपको पूजते हैं। आपके संघर्षों की वजह से ही आज हमारे समाज को एक ऐसी राजनैतिक ताकत मिली है जिसके बूते बहुजन समाज आज सम्मान से जीना सीख पाया है। आप हमारी सर्वमान्य नेता हैं। आपका आदेश सिर माथे पे। भीम मिशन और अपने समाज के लिए मैं अपनी अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।"

बीएसपी प्रमुख मायावती ने पिछले साल दिसंबर के महीने में आकाश आनन्‍द को अपना ‘उत्तराधिकारी’ घोषित किया था और उन्हें हटाने का आश्चर्यजनक फैसला उस समय आया जब देश में लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के लिए मतदान संपन्न हो गया। मंगलवार रात को मायावती ने आकाश आनंद को अपने ‘उत्तराधिकारी’ और बसपा समन्वयक के दायित्‍वों से मुक्त कर सबको चौंका दिया। यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यह कहा कि पार्टी और आंदोलन के हित में और आनन्‍द के ‘पूर्ण परिपक्वता’ हासिल करने तक उन्होंने यह निर्णय लिया है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: महाराष्ट्र में छात्रों के मुद्दे पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी बोले- 'हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी पर चुनाव आयोग की सफाई, कहा- फॉर्म-6 में बदलाव नहीं किया, घोषणापत्र को कोर्ट की मंजूरी

  • ,
  • जंतर मंतर 2.0: मोदी-ज्ञानेश का इस्तीफा लेने सड़कों पर आया GEN-Z | आँखों देखा हाल

  • ,
  • इंटरव्यू: दिल्ली में रहकर बिहार के सुपौल ज़िला स्थित स्कूलों और मदरसों में उर्दू की सिंचाई कर रहे मोहम्मद मेहरबान अली

  • ,
  • दुनिया की खबरें: यूक्रेन का बड़ा दावा, हवाई हमलों से रूस की कई तेल रिफाइनरी क्षमता ठप और काला सागर में बड़ा हादसा