हालात

अखिलेश ने कोलकाता में ममता से मुलाकात की, बंगाल चुनाव में खुली धांधली-गुंडागर्दी का आरोप लगाया

अखिलेश ने आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव में बीजेपी, निर्वाचन आयोग और भूमिगत तत्वों की मिलीभगत वाली बहुस्तरीय माफिया रणनीति देखने को मिली। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों के मतदान एजेंट को धमकाया गया और विपक्ष को हराने के लिए केंद्रीय बलों का इस्तेमाल किया गया।

अखिलेश ने कोलकाता में ममता से मुलाकात की, बंगाल चुनाव में खुली धांधली-गुंडागर्दी का आरोप लगाया
अखिलेश ने कोलकाता में ममता से मुलाकात की, बंगाल चुनाव में खुली धांधली-गुंडागर्दी का आरोप लगाया फोटोः सोशल मीडिया

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी की हार के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव गुरुवार को कोलकाता के काली घाट में टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के आवास पहुंचे और उनसे मिलकर एकजुटता व्यक्त की। अखिलेश ने आरोप लगाया कि बंगाल में चुनाव “उत्तर प्रदेश मॉडल” की तर्ज पर डराने-धमकाने और हेरफेर के माध्यम से कराए गए।

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने ममता के आवास के बाहर अखिलेश का स्वागत किया। बैठक के दौरान मौजूद सूत्रों ने बताया कि अखिलेश ने ममता से कहा, “आप हारी नहीं हैं। लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई जारी रहेगी। हम आपके साथ खड़े हैं।” सपा प्रमुख ने चुनाव में कड़ी टक्कर देने के लिए अभिषेक को बधाई भी दी।

Published: undefined

बाद में अखिलेश ने संवाददाताओं से बातचीत में आरोप लगाया कि बंगाल चुनाव में बीजेपी, निर्वाचन आयोग और भूमिगत तत्वों की मिलीभगत वाली बहुस्तरीय माफिया रणनीति देखने को मिली। उन्होंने दावा किया, “उत्तर प्रदेश में जो हुआ, वही बंगाल में दोहराया गया। विपक्षी दलों के मतदान एजेंट को धमकाया गया और डर के माहौल में मतदान कराया गया। विपक्ष की हार सुनिश्चित करने के लिए केंद्रीय बलों का इस्तेमाल किया गया।”

अखिलेश ने आरोप लगाया, “चुनाव में धांधली हुई। बीजेपी, निर्वाचन आयोग और भूमिगत तत्वों ने मिलकर यह चुनाव कराया।” सपा प्रमुख ने अपने आरोपों के समर्थन में मीडियाकर्मियों के सामने तस्वीरें और आंकड़े पेश किए। अखिलेश ने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए अधिकारियों को “उच्च पदों पर तैनाती का लालच दिया गया।” उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के उम्मीदवारों ने कई निर्वाचन क्षेत्रों में असामान्य रूप से बड़े अंतर से जीत हासिल की, क्योंकि विपक्षी दलों के मतदान एजेंट को डराया-धमकाया गया था।

Published: undefined

अखिलेश ने ममता और अभिषेक की सुरक्षा को लेकर चिंता भी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी “महिला विरोधी” है और कहा कि देशभर में लोकतांत्रिक ताकतों को एकजुट होना चाहिए। अखिलेश ने बंगाल में चुनाव के बाद हुई हिंसा पर भी सवाल उठाए। उन्होंने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के करीबी सहयोगी चंद्रनाथ रथ की हत्या के बारे में पूछे जाने पर कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को इस घटना के लिए जवाब देना चाहिए। अखिलेश ने कहा, “चूक के लिए उनसे (शाह) जवाब मांगा जाना चाहिए।”

बताया जा रहा है कि ममता से मुलाकात में अखिलेश ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद की राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की और बीजेपी के खिलाफ विपक्षी एकता के लिए अपना समर्थन दोहराया। यह बैठक सियासी लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद विपक्षी दल अपनी रणनीतियों पर फिर से विचार कर रहे हैं और ममता ने विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) को मजबूत करने का संकल्प लिया है।

Published: undefined

बीजेपी ने 294 सदस्यीय पश्चिम बंगाल विधानसभा की 207 सीट जीतकर सदन में दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है, जिससे राज्य में तृणमूल कांग्रेस के 15 साल के शासन का अंत हो गया। तृणमूल कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में महज 80 सीट से संतोष करना पड़ा। चुनाव परिणाम के दिन से ही राज्य भर में हिंसा का दौर शुरू हो गया और कई जिलों में टीएमसी के नेताओं पर हमला हुआ और दफ्तरों में तोड़फोड़ की गई और कई जगह कब्जा कर लिया गया। इस बीच बुधवार रात बीजेपी नेता शुभेंदु राय के पीए रथ की उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम में अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined