हालात

अखिलेश यादव की दिल्ली से लखनऊ तक सीधी खुली चुनौती, जनता 2027 के चुनावों में बीजेपी की सारी तिकड़म निकाल देगी

बीजेपी विधायक के एक बयान का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए अखिलेश यादव ने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी में जितना अधिक बेईमान व्यक्ति होता है, वह उतना ही ऊंचा पद पाता है।”

फोटोः सोशल मीडिया
फोटोः सोशल मीडिया 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को बीजेपी पर “अनैतिक तरीकों” से चुनाव जीतने का आरोप लगाया और दावा किया कि लोग भविष्य के चुनावों में पार्टी की “राजनीतिक चालों” को नाकाम कर देंगे। अखिलेश यादव ने यह बात बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश के शनिवार के एक बयान के जवाब में कही।

Published: undefined

बता दें कि बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने कहा था कि चुनाव केवल विकास के आधार पर नहीं जीते जाते, बल्कि ‘तिकड़म’ और रणनीति के माध्यम से भी जीते जाते हैं। बीजेपी विधायक के इस बयान का वीडियो ‘एक्स’ पर साझा करते हुए अखिलेश यादव ने पार्टी पर तंज कसते हुए कहा, “बीजेपी में जितना अधिक बेईमान व्यक्ति होता है, वह उतना ही ऊंचा पद पाता है।”

Published: undefined

उन्होंने कहा, “बीजेपी बेईमानी से चुनाव जीतती है, इस बात को स्वीकार करके बीजेपी के विधायक ने भ्रष्ट भाजपाई राजनीति का एनकाउंटर कर दिया है, साथ ही उसके ऊपर बुलडोज़र भी चलवा दिया है।” सपा प्रमुख ने यह सवाल भी किया कि देखते हैं कि बीजेपी इस विधायक के बयान पर कैसे प्रतिक्रिया देगी। उन्होंने कहा, “अब देखना होगा कि क्या इस बीजेपी विधायक को पार्टी से निकाला जाएगा या अगले मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किया जाएगा।”

अखिलेश यादव ने दावा किया कि मतदाता बीजेपी को 2027 के चुनावों में खारिज कर देंगे। अखिलेश यादव ने दावा किया “इस बार जनता बीजेपी की सारी तिकड़म निकाल देगी। भाजपा हारेगी और फिर कभी नहीं आएगी।

गौरतलब है कि हरदोई जिले के गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रकाश ने कहा था कि चुनाव विकास से नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं।

टड़ियावां ब्लॉक में प्रधानों के कार्यकाल में छह माह की वृद्धि होने पर शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में प्रधानों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा, ‘‘चुनाव केवल विकास कार्यों के आधार पर नहीं जीते जाते। राजनीतिक तिकड़म और रणनीति भी अहम भूमिका निभाती है।’’

प्रकाश ने प्रधानों से आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी करने को कहा।

उन्होंने कहा, ‘‘साम, दाम, दंड, भेद जो भी तिकड़म कर पाना कर लेना, लेकिन अगला चुनाव जीतना है।’’

प्रादेशिक लखनऊ

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined