हालात

अखिलेश यादव ने कहा- LPG मतलब 'लापता गैस', बीजेपी ने लोगों को कतारों में लगाने के अलावा कुछ नहीं किया

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने लोगों को कतारों में लगाने के अलावा कुछ नहीं किया और अब लोग पेट्रोल के लिए भी कतारों में लगे हुए हैं।

फोटोः IANS
फोटोः IANS 

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एलपीजी को “लापता गैस” बताते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि बीजेपी ने लाइन के अलावा जनता को कुछ नहीं दिया। उत्तर प्रदेश में गैस एजेंसियों के सामने लगी लंबी कतारों को लेकर यादव ने बीजेपी पर तंज कसा है।

Published: undefined

उन्होंने कहा कि बीजेपी ने लोगों को कतारों में लगाने के अलावा कुछ नहीं किया और अब लोग पेट्रोल के लिए भी कतारों में लगे हुए हैं। अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को सपा मुख्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर कोई तैयारी नहीं की और अब 14 किलोग्राम वाले सिलेंडर में 10 किलोग्राम गैस मिल रही है।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने कहा, “उत्तर प्रदेश में में एलपीजी का मतलब लापता गैस है। गैस न मिलने से लोगों को खाना बनाने के लिए चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।” उन्होंने कहा, ''एक कचौरी एक समोसा अब गैस पर न रहा भरोसा।''

अखिलेश यादव ने व्यंगात्मक लहजे में कहा,'' सुना है कोयले पर चाय और रोटी अच्छी बनती है। कई लोग स्मोक्ड फूड पसंद करते हैं।'' उन्होंने कहा कि पड़ोसी देशों ने ऊर्जा बचत के लिए कदम उठाने शुरू कर दिए हैं, लेकिन हमारे देश में ऐसे प्रयास होते नहीं दिख रहे।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined