हालात

अखिलेश यादव बोले- यूपी अपराधों में ‘नंबर एक’, हरदोई में युवती की नृशंस हत्या के मामले की सीबीआई जांच हो

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराधों में ‘नंबर एक’ बन गया है और इस घटना की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले स्थित गढ़ी रसूलपुर गांव पहुंचे और एक युवती की नृशंस हत्या के मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराने की मांग की।

उन्होंने पीड़ित परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी प्रदान की। पार्टी द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, यादव ने राम रईस कुशवाह नाम के व्यक्ति की बेटी की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया और परिवार से मुलाकात कर संवेदना प्रकट की।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के शासन में उत्तर प्रदेश महिलाओं के खिलाफ अपराधों में ‘नंबर एक’ बन गया है और इस घटना की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बताया कि 13 अप्रैल को शिल्पी कुशवाह की ऋषभ दीक्षित नाम के व्यक्ति ने कथित तौर पर हत्या कर दी थी। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात करने के बाद कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने संवाददाताओं से कहा, “यह बेहद दिल दहला देने वाली घटना है। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, वह कम है। इस दुख की घड़ी में हम परिवार के साथ खड़े हैं।”

उन्होंने राज्य प्रशासन पर आरोप लगाया कि पीड़िता ने मदद के लिए कई बार स्थानीय थाने और पुलिस अधीक्षक से संपर्क किया था लेकिन उसकी शिकायतों पर ध्यान नहीं दिया गया।

अखिलेश यादव ने कहा, “बेटी स्वयं पुलिस के पास गई लेकिन उसे न्याय नहीं मिला। दोषियों और उन्हें बचाने वालों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। लापरवाह अधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए।”

Published: undefined

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार का स्थानीय जांच पर से भरोसा उठ गया है और वह चाहता है कि मामले की जांच किसी केंद्रीय एजेंसी से कराई जाए। सपा प्रमुख ने बताया कि इस संबंध में सरकार को औपचारिक पत्र भी लिखा जाएगा।

अखिलेश यादव ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार के दौरान महिलाओं की सुरक्षा के लिए 1090 वूमेन पावर लाइन, प्रसूताओं के लिए 102 एम्बुलेंस सेवा और जनसुनवाई पोर्टल जैसी व्यवस्थाएं संचालित थीं जबकि वर्तमान सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि देश में महिलाओं के खिलाफ सबसे अधिक अपराध उत्तर प्रदेश में हो रहे हैं और प्रदेश इस मामले में शीर्ष पर है।

Published: undefined

अखिलेश यादव ने यह भी आरोप लगाया कि गाजीपुर में एक अन्य मामले में जब समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल न्याय दिलाने गया, तो वहां प्रभावशाली लोगों ने विरोध किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ और फतेहपुर में भी ऐसी घटनाएं हुई हैं तथा इन मामलों में न्याय अधूरा है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।

Published: undefined

परमाणु और मिसाइल क्षमताओं की रक्षा करेगा ईरान : मुजतबा खामेनेई

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला मुजतबा खामेनेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि इस्लामिक गणराज्य अपनी “परमाणु और मिसाइल क्षमताओं” को राष्ट्रीय संपत्ति के रूप में संरक्षित रखेगा।उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप युद्धविराम को स्थायी बनाने के लिए व्यापक समझौते की कोशिश कर रहे हैं।

सरकारी टेलीविजन पर पढ़े गए लिखित बयान में खामेनेई ने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि फारस की खाड़ी में अमेरिकियों की जगह केवल “इसके पानी की तह में” है और क्षेत्र के इतिहास में “नया अध्याय” लिखा जा रहा है।

इस बीच, अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी के कारण ईरान के तेल उद्योग पर दबाव बढ़ गया है, जिससे उसके तेल टैंकर समुद्र में नहीं जा पा रहे हैं।

वहीं, ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपना नियंत्रण बनाए रखने के कारण जून आपूर्ति के लिए बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड (कच्चा तेल) की कीमत बृहस्पतिवार के कारोबार में 126 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई। यह जलडमरूमध्य वैश्विक कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस के लगभग पांचवें हिस्से के व्यापार का प्रमुख मार्ग है।

इन परिस्थितियों ने वैश्विक अर्थव्यवस्था पर अतिरिक्त दबाव डाल दिया है और अमेरिका के लिए भी चुनौती खड़ी कर दी है।

खामेनेई ने एक बयान में कहा, ‘‘ईश्वर की मदद से फारस की खाड़ी क्षेत्र का भविष्य अमेरिका के बिना होगा। एक ऐसा भविष्य जो यहां के लोगों की प्रगति और समृद्धि के लिए होगा।’’

उन्होंने कहा कि फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी से जुड़े देशों का साझा भविष्य है और बाहरी शक्तियों का यहां कोई स्थान नहीं है।

Published: undefined

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined