
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से संबंधित निर्वाचन आयोग के एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा कि बस आयोग को हटा दें, फिर सब अपने आप ठीक हो जाएगा। पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा और 4 मई को नतीजे आएंगे।
Published: undefined
एसपी प्रमुख की यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज होने के बीच आई है। पूर्व मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर चुनाव आयोग द्वारा किये गए एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘‘बस, निर्वाचन आयोग रहित कर दीजिये, बाकी सब अपने आप ठीक हो जाएगा।’’ अखिलेश यादव ने ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में ‘‘नैतिक रूप से भ्रष्ट संस्था’’ हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।
Published: undefined
इससे पहले, निर्वाचन आयोग ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘निर्वाचन आयोग की तृणमूल कांग्रेस को दो टूक...पश्चिम बंगाल में इस बार चुनाव भय रहित, हिंसा रहित, धमकी रहित, प्रलोभन रहित, छापा रहित, बूथ एवं सोर्स जामिंग रहित होकर ही रहेंगे।’’ अखिलेश यादव ने आयोग के इसी पोस्ट पर तंज कसा है।
Published: undefined
इससे पहले बुधवार सुबह टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल पहले से तय समय के अनुसार दिल्ली में निर्वाचन आयोग से मुलाकात के लिए पहुंचा। लेकिन दस मिनट के अंदर ही टीएमसी का प्रतिनिधिमंडल आयोग के कार्यालय से बाहर आ गया। टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने आरोप लगाया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने उन्हें बैठक शुरू होने के सात मिनट बाद ही वहां से जाने के लिए कह दिया। उन्हें अपमानित करके वहां से निकाल दिया गया।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined