हालात

पिथौरागढ़ की काली नदी में गिरे वाहन से सभी 6 शव बरामद, गहरी खाई में गिरी थी जीप

24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ के धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर आदि कैलाश से यात्रियों को ला रही जीप गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी।

फोटो: IANS
फोटो: IANS 

24 अक्टूबर को पिथौरागढ़ से आदि कैलाश लेकर जा रहा वाहन काली नदी में गहरी खाई में गिर गया था। इस हादसे में सभी वाहन सवार 6 लोगों की मौत हो गई थी। जिसके बाद गुरुवार को एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को बाहर निकाला है।

आपको बता दें कि 24 अक्टूबर 2023 को पिथौरागढ़ के धारचूला-गूंजी मोटर मार्ग पर आदि कैलाश से यात्रियों को ला रही जीप तंपा मंदिर के पास अनियंत्रित होने से लगभग 500 मीटर गहरी खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। स्थानीय पुलिस चौकी के माध्यम से उक्त घटना की जानकारी मिलते ही एचसी मनोज धोनी के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल हेतु रवाना हुई।

वाहन (यूकेO4-टीबी 2734) में कुल 6 लोग सवार बताए गए, जो आदि कैलाश यात्रा के लिए आये थे। इनमें से 2 स्थानीय निवासी थे।

दुर्घटनास्थल बेहद खतरनाक होने और भारी बारिश के चलते उस दिन रेस्क्यू अभियान चलाया जाना सम्भव नही हो पाया। 25 अक्टूबर को प्रातः से ही एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व अन्य बचाव इकाइयों के साथ संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाया गया।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: देश मना रहा आजादी का जश्न, खड़गे ने पूछा- स्वतंत्रता सेनानियों का सपना कितना हुआ पूरा?, मोदी पर भी साधा निशाना

  • ,
  • ‘दोषी कितना भी प्रभावशाली हो, बख्शा नहीं जाएगा’, स्वतंत्रता दिवस पर JPSC मामले पर बोले झारखंड के CM हेमंत सोरेन

  • ,
  • महुआ मोइत्रा को रात में ‘सर्किट हाउस’ खाली करने का आदेश, बाहर हंगामा करती भीड़, TMC सांसद ने वीडियो शेयर कर सुनाई आपबीती

  • ,
  • सुबह-सुबह भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 7.7 रही तीव्रता, अबतक दो लोगों की मौत, सुनामी का भी अलर्ट जारी

  • ,
  • आज देश मना रहा आजादी का जश्न, कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे बोले- हर भारतीय को मिले समानता, सम्मान और न्याय