हालात

अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा, मोदी सरकार ने एमएसपी में वृद्धि के नाम पर किसानों को दिया ऐतिहासिक धोखा

अखिल भारतीय किसान सभा ने कहा कि पीएम मोदी और बीजेपी से किसानों को बड़ी उम्मीद थी, इसलिए उन्होंने 2014 में बीजेपी का साथ दिया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने उनकी उम्मीदें पूरी नहीं की।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया अखिल भारतीय किसान सभा ने एमएसपी में वृद्धि को किसानों के साथ धोखा बताया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार, 4 जुलाई को 2018-19 में अधिसूचित खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में 50 फीसदी वृद्धि को ऐतिहासिक बताया है। वहीं, किसान संगठनों ने इसे किसानों के साथ ऐतिहासिक धोखा करार दिया है।

अखिल भारतीय किसान सभा ने खरीफ फसलों के एमएसपी में वृद्धि के केंद्र सरकार के इस फैसले को किसानों के साथ धोखा बताया है। संगठन ने कहा, “धान के एमएसपी में 200 रुपये की बढ़ोतरी किसानों के साथ ऐतिहासिक धोखा है।” किसान संगठन का कहना है कि उन्हें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के अनुसार, सी2 स्तर पर 50 फीसदी लाभ के साथ एमएसपी देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया।

किसान संगठन ने एक बयान में कहा कि मोदी और बीजेपी से किसानों को बड़ी उम्मीद थी, इसलिए उन्होंने 2014 में भाजपा का साथ दिया था, लेकिन बीजेपी सरकार ने उनकी उम्मीदें पूरी नहीं की।

Published: undefined

गौरतलब है कि बुधवार को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने फसल वर्ष 2018-19 (जुलाई-जून) की खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) में उत्पादन लागत पर 50 फीसदी लाभ के साथ वृद्धि की घोषणा की थी।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

Published: undefined

Google न्यूज़व्हाट्सएपनवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: undefined

  • बड़ी खबर LIVE: प्रियंका गांधी बोले- बीजेपी राज में परीक्षाओं में भ्रष्टाचार देश के युवाओं से उनका छीन रहा है भविष्य

  • ,
  • दुनिया की खबरें: ट्रंप ने ईरान के शांति प्रस्ताव को पूरी तरह अस्वीकार्य बताकर खारिज किया और काठमांडू में विमान...

  • ,
  • बंगाल में SIR और चुनाव कराने वाले IAS मनोज अग्रवाल को मिला ईनाम! शुभेंदु ने बनाया राज्य का मुख्य सचिव

  • ,
  • परीक्षा में भ्रष्टाचार: प्रियंका गांधी का हमला, 'PM मोदी युवाओं के प्रति जवाबदेह, कब तक बर्बाद होता रहेगा भविष्य'

  • ,
  • बंगालः सीएम शुभेंदु अधिकारी ने किया विभागों का बंटवारा, गृह अपने पास रखा, जानें किसे मिला कौन सा विभाग