हालात

अयोध्या विवाद: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने लखनऊ में बुलाई आपात बैठक

लखनऊ के नदवा कॉलेज में लोकसभा चुनाव से पहले हो रही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में अयोध्या विवाद, ट्रिपल तलाक और दारुल कजा जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने रविवार को लखनऊ में आपात बैठक बुलाई है। इसमें अध्यक्ष समेत अनेक सदस्यों को बुलाया गया है। हालांकि इस बैठक से मीडिया को दूर रखा गया है।

लखनऊ के नदवा कॉलेज में लोकसभा चुनाव से पहले हो रही मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की बैठक में अयोध्या विवाद, ट्रिपल तलाक और दारुल कजा जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है। बैठक में मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के सभी 51 सदस्यों के साथ ही सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के प्रतिनिधि भी शामिल होने जा रहे हैं।

इससे पहले 12 मार्च को भी लखनऊ के नदवा कॉलेज में आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ने बाबरी मस्जिद के पक्षकारों और अन्य मौलानाओं के साथ बैठक की थी। इससे पहले 8 मार्च को सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या विवाद को मध्यस्थता के जरिए सुलझाने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया था।

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस इब्राहीम कलीफुल्लाह को समिति का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके अलावा सदस्य आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर और वरिष्ठ वकील श्रीराम को समतिति का सदस्य बनाया गया था। फिलहाल मध्यस्थता कमेटी इस मामले को सुलझाने की कोशिश में जुटी हुई है।

(आईएएनएस के इनपुट के साथ)

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: 'होर्मुज पूरी तरह खोले ईरान', ट्रंप ने दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम, टिकट ना मिलने पर हिंसक हुए नरोत्तम मिश्रा के समर्थक

  • ,
  • FIFA: 2010 के बाद पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचा स्पेन, बेल्जियम को 2-1 से हराया, मेरिनो फिर चमके

  • ,
  • दतिया: टिकट न मिलने पर नरोत्तम मिश्रा समर्थकों का बवाल, NH-44 जाम, पथराव में SP-ASP समेत 8 घायल, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

  • ,
  • जन्मदिन विशेष: राजेंद्र कुमार के बेटे, संजय दत्त के जीजा... फिर भी बॉलीवुड में क्यों नहीं टिक पाए कुमार गौरव?

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: मिजोरम में भारी बारिश का हाहाकार, नदी उफान पर, डूबे दर्जनों घर, 29 से ज्यादा जगहों पर भीषण भूस्खलन!