हालात

दिल्ली: सीलिंग मुद्दे पर सीएम केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक, निगरानी समिति से मिलेगा सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल 

दिल्ली में सीलिंग को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल के घर पर हुई बैठक में यह फैसला लिया गया कि सीलिंग का समाधान तलाशने के लिए सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित निगरानी समिति से मिलेगा। 

फोटो: IANS
फोटो: IANS सीलिंग मुद्दे पर सीएम अरविंद केजरीवाल के आवास पर हुई बैठक

दिल्ली में सीलिंग के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर सर्वदलीय बैठक हुई। बैठक के बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अजय माकन ने कहा कि सभी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित निगरानी समिति से दिल्ली में चल रहे सीलिंग अभियान का समाधान तलाशने के लिए मुलाकात करेगा।

वहीं इस बैठक में बीजेपी शामिल नहीं हुई। अजय माकन और मनीष सिसोदिया ने अलग-अलग मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल के निमंत्रण के बावजूद बैठक में हिस्सा नहीं लेने के लिए बीजेपी पर निशाना साधा। सिसोदिया ने कहा, “यह बहुत दुख की बात है कि बीजेपी बैठक में नहीं आई, लेकिन मुद्दे पर राजनीति कर रही है।” उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी शामिल होना चाहे तो सीलिंग के मुद्दे पर एक और बैठक बुलाई जा सकती है।

सिसोदिया ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सीलिंग का कोई समाधान नहीं तलाशना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर बीजेपी चाहे तो सीलिंग मुद्दे का समाधान एक दिन में हो सकता है।

अजय माकन ने कहा कि सीलिंग अभियान शुरू होने के बाद से दिल्ली सरकार ने निगरानी समिति से मुलाकात नहीं की है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भी समिति से मिलने पर सहमत हैं। माकन और सिसोदिया ने कहा, “कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के सांसद सीलिंग के मुद्दे को संसद में भी उठाएंगे।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: बांग्लादेश में फिर बिगड़े हालात, शेख हसीना के गृह जिले में हिंसा-अगजनी, अवामी लीग के 30 कार्यकर्ता जख्मी

  • ,
  • बिहार के समस्तीपुर में सुबह-सुबह कांपी धरती, नेपाल में 5.4 तीव्रता का भूकंप, सिलीगुड़ी तक महसूस हुए झटके

  • ,
  • ट्रंप ने एनवीडिया में जेनसेन हुआंग की वापसी का श्रेय लिया, कहा- बोर्ड ने वही किया, जो मेरा प्रशासन चाहता था

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: एनवीडिया बोर्ड का चौंकाने वाला फैसला, इस्तीफे के 11 दिन बाद फिर बहाल हुए सीईओ जेन्सेन हुआंग

  • ,
  • अमेरिका अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी करे तो होर्मुज में जल्द बहाल हो सकती है सुरक्षा, ईरान ने ट्रंप को दिया ऑफर