
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने वाराणसी से सांसद चुने गए पीएम मोदी के खिलाफ एक याचिका पर नोटिस जारी कर दिया है। यह याचिका पूर्व बीएसएफ जवान और समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार तेज बहादुर द्वारा दायर की गई थी। जिनका नामांकन बाद में रद्द कर दिया गया था।
Published: 20 Jul 2019, 8:46 AM IST
खबरों के मुताबिक, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुक्रवार को वाराणसी लोकसभा क्षेत्र से अपने चुनाव को चुनौती देने वाली याचिका पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नोटिस जारी किया है और चार हफ्ते में जवाब दाखिल करने को कहा है।
Published: 20 Jul 2019, 8:46 AM IST
याचिका पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र ने बहस करते हुए कहा कि याचिकाकर्ता का कहना है कि वाराणसी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए उसने नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्र में गलत जानकारी देने की बात कहकर उसे निरस्त कर दिया गया। उसे आपत्तियों पर जवाब दाखिल करने के लिए समय नहीं दिया गया। कानून के मुताबिक उसे जवाब देने के लिए 24 घंटे का समय मिलना चाहिए, जो नहीं दिया गया।
याचिका में चुनाव अधिकारियों पर राजनितिक दबाव में निर्णय लेने का आरोप लगाया गया है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जिम्मेदार ठहराया गया है।
Published: 20 Jul 2019, 8:46 AM IST
तेज बहादुर की इस अर्जी में वाराणसी सीट से पीएम मोदी के निर्वाचन को रद्द कर वहां नये सिरे से चुनाव कराए जाने की मांग की गई है। तेज बहादुर ने इसके लिए अपना नामांकन पत्र खारिज किये जाने को बड़ा आधार बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि उनका पर्चा पीएम मोदी के दबाव में खारिज किया गया है। अर्जी में इसके साथ ही पीएम और बीजेपी उम्मीदवार रहे नरेंद्र मोदी के नामांकन पत्र में परिवार के ब्यौरे समेत कई कालम खाली छोड़े जाने को भी चुनौती दी गई है। तेज बहादुर यादव की इस अर्जी को जस्टिस एमके गुप्ता की बेंच ने शुक्रवार सुनवाई के लिए मंजूर कर लिया है।
Published: 20 Jul 2019, 8:46 AM IST
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: 20 Jul 2019, 8:46 AM IST