हालात

चुनाव के बाद सही समय पर गठबंधन की पार्टियां एक साथ आएंगी: सैम पित्रोदा

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने गठबंधन का संकेत देते हुए कहा है कि चुनाव के बाद सही समय पर गठबंधन की पार्टियां एक साथ आएंगी।

फोटो: सोशल मीडिया 
फोटो: सोशल मीडिया  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर इंडियन ओवरसीज कांग्रेस चीफ सैम पित्रोदा ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को बाहर करने का लक्ष्य है, सही समय पर पर विपक्षी दलों का गठबंधन साथ आ जाएगा।

उन्होंने आगे कहा, “हमारे आकलन के आधार पर हम मानते हैं कि हम जीत रहे हैं, हम जीत रहे हैं क्योंकि जमीनी स्तर पर वास्तविकता यही है, हालांकि मीडिया इसे बहुत अलग दिखता है। लोगों को यह पता लग गया है कि मोदी सरकार ने जो उनसे वादे किए है वो पुरे नहीं हुए।”

राहुल गांधी की नागरिकता पर चल रहे विवादों पर सैम पित्रोदा ने कहा कि राहुल पिछले 15 सालों से सांसद हैं, वो भारतीय नागरिक कैसे नहीं हो सकते हैं? राहुल की नागरिकता पर सवाल उठाने वालों को घेरते हुए सैम पित्रोदा ने कहा कि वो इतने सालों से सांसद हैं, उनके साथ आप(बीजेपी) संसद भवन में उठते-बैठते हैं, साथ में काम करते हैं, फिर अचानक आज ही उनकी नागरिकता पर झूठे सवाल क्यों उठा रहे हैं?

जब पित्रोदा से पूछा गया कि गठबंधन आपके भीतर के द्वंद को कैसे हल करेगा, तो पित्रोदा ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि चिंता करने की कोई बात है, वे सभी सही समय पर एक साथ आएंगे। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं, सामान्य लक्ष्य पर वे सभी स्पष्ट हैं। वे सभी लोकतंत्र, समावेश और शांति चाहते हैं। केवल शांति के माध्यम से समृद्धि होगी। अगर हमारे पास देश में शांति है तो हम नौकरियां पैदा कर सकते हैं।”

पित्रोदा आगे ने कहा, “हम लोगों को विभाजित करके नौकरियां पैदा नहीं कर सकते हैं। मुझे गठबंधन के सदस्यों के नेतृत्व में विश्वास है। कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे आज क्या स्टैंड लेते हैं, जब सही समय आता है, मुझे विश्वास है कि वे सही निर्णय लेंगे।”

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

Published: 04 May 2019, 12:33 PM IST

  • मौसम अपडेट: MP-UP समेत बिहार, राजस्थान और ओडिशा में बिगड़ेगा मौसम, भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 आतंकियों के पोस्टर जारी, हंगामे के बीच लोकसभा 2 बजे तक स्थगित

  • ,
  • मानसून सत्र: चौथे हफ्ते के दूसरे दिन भी संसद में भारी हंगामा, शाह के बयान पर अड़ा विपक्ष, सदन 2 बजे तक के लिए स्थगित

  • ,
  • 'झारखंड के छात्र आंदोलन में बंगाल से युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को भेज रही BJP', केसी वेणुगोपाल ने शेयर किया वीडियो

  • ,
  • मनमोहन सिंह सबसे महत्वपूर्ण प्रधानमंत्रियों में थे, उनकी ईमानदारी और जवाबदेही का रिकॉर्ड अलग था: सोनिया गांधी