हालात

एलोपैथी Vs आयुर्वेद विवाद: रामदेव का बड़ा बयान, कहा- डॉक्टर इस धरती पर भगवान, जल्द लगवाउंगा कोरोना वैक्सीन

बाबा रामदेव ने खुद टीका लगवाने का ऐलान करने के साथ ही अन्य लोगों से भी वैक्सीन लेने की अपील की है। रामदेव ने कहा कि योग और आयुर्वेद के साथ ही टीका भी लेना जरूरी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

एलोपैथी पर टिप्पणी करके विवादों में घिरे बाबा रामदेव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अच्छे डॉक्टर देवदूत के समान होते हैं। बाबा रामदेव ने खुद टीका लगवाने का ऐलान करने के साथ ही अन्य लोगों से भी वैक्सीन लेने की अपील की है। रामदेव ने कहा कि योग और आयुर्वेद के साथ ही टीका भी लेना जरूरी है।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह योग और आयुर्वेद का अभ्यास करें। योग कोरोना से होने वाली जटिलताओं से लोगों को बचाता है। यह बीमारियों के खिलाफ ढाल का काम करता है। बाबा रामदेव ने इस दौरान टिप्पणी करते हुए कहा कि किसी भी संगठन के साथ हमारी कोई दुश्मनी नहीं है। सभी अच्छे डॉक्टर्स भगवान के भेजे गए दूत हैं।

बता दें कि इससे पहले बाबा रामदेव ने एलोपैथी के इलाज को लेकर विवादित टिप्पणी दिया था। उन्होंने कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज के लिए इस्तेमाल कुछ दवाओं पर सवाल उठाते हुए कहा था कि कोविड-19 के इलाज में एलोपैथिक दवाएं लेने की वजह से लाखों लोग मर गए। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। आईएमए की ओर से उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। इसके अलावा हेल्थ मिनिस्टर डॉ. हर्षवर्धन के दखल पर उन्होंने माफी भी मांग ली थी, लेकिन फिर से कई बयान देकर एलोपैथी पर सवाल उठाए थे।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बड़ी खबर LIVE: राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार को घेरा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और PM से माफी समेत रखीं तीन मांगें

  • ,
  • सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने CJP प्रदर्शन के दौरान छात्रों और वकीलों पर पुलिस बर्बरता की निंदा की, जांच की मांग की

  • ,
  • दिल्ली के जंतर मंतर पर पुलिस कार्रवाई के बाद छात्रों के समर्थन में उतरे अरिजीत सिंह, बोले- हर चीज याद रखी जाएगी

  • ,
  • RML हेल्थ बुलेटिन: CJP प्रदर्शन में घायल युवती की हालत स्थिर, वेंटिलेटर से हटाया गया

  • ,
  • दिल्ली लाठीचार्ज के विरोध में पटना में छात्रों का मार्च, पुलिस से झड़प के बाद वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल