हालात

ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक जुबैर को फिर मिली धमकी, 'घर का पता और मोबाइल नंबर किया गया लीक', पुलिस में शिकायत दर्ज

जुबैर ने सोमवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि लोगों ने उनके घर का पता और मोबाइल नंबर लीक कर दिया है और उनके पते पर सूअर का मांस भेजने की धमकी दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

 फैक्ट-चेक (तथ्यों का अन्वेषण) करने वाली वेबसाइट ऑल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर ने कहा कि एक सोशल मीडिया मंच पर उनके घर का पता और मोबाइल नंबर कथित तौर पर लीक होने के बाद धमकी मिलने पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस ने कहा कि अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।

जुबैर ने सोमवार रात ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में आरोप लगाया कि लोगों ने उनके घर का पता और मोबाइल नंबर लीक कर दिया है और उनके पते पर सूअर का मांस भेजने की धमकी दी है।

उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे पहले से ही जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह पहली बार नहीं है। 2023 में इसी व्यक्ति ने मेरे पते पर सूअर का मांस भेजा था और मेरा पता ट्विटर पर साझा किया था। मैंने पुलिस (डीसीपी पूर्व) के समक्ष शिकायत दर्ज करा दी है। भरोसा है कि कर्नाटक के डीजीपी कम से कम इस बार इस धमकी को गंभीरता से लेंगे।’’

उन्होंने दावा किया कि जब उन्होंने पिछली बार इसी तरह की शिकायत दर्ज कराई थी, तो कुछ महीनों के बाद प्राथमिकी बंद कर दी गई थी।

उन्होंने उन हैंडल को भी साझा किया, जिनसे उनका व्यक्तिगत पता और मोबाइल नंबर लीक किया गया था।

जुबैर ने कहा, ‘‘मुझे और उस पते पर रह रहे मेरे परिवार को धमकी मिली हैं।’’

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें इस संबंध में उनसे शिकायत मिली है। लेकिन अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। शिकायत को आर टी नगर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया जाएगा क्योंकि वह वहीं रहते हैं।’’

पीटीआई के इनपुट के साथ

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • अर्थतंत्र की खबरें: वैश्विक तनावों के चलते बाजार लाल निशान में बंद और अमेरिका में डीजल $6 प्रति गैलन के पार

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: 'UP सरकार के लोग कर रहे बड़े पैमाने पर अन्याय', विनोद साहनी की मौत पर अखिलेश यादव का तीखा हमला

  • ,
  • बंगाल में धीरेंद्र शास्त्री के विवादित बयान का विरोध करने वाले कांग्रेस नेता गिरफ्तार, आधी रात को पुलिस ने उठाया

  • ,
  • दिल्ली के सत्य निकेतन हादसा: 7 जिंदगियां लीलने वाले आरोपी शुभम ने किया सरेंडर, कोर्ट ने पुलिस कस्टडी में भेजा

  • ,
  • खेल: सिराज बोले- ब्रेक ने मेरी गेंदबाजी को प्रभावित किया और ईशान किशन ने DRS को लेकर वैभव सूर्यवंशी पर कसा तंज