
खराब मौसम की वजह से अमरनाथ यात्रा आज यानी शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन भी स्थगित है। तीर्थयात्रियों को जम्मू से घाटी में बालटाल और पहलगाम आधार शिविरों की ओर जाने की मंजूरी नहीं दी गई।
अधिकारियों ने बताया, “आज मौसम में सुधार हुआ है। स्थिति की समीक्षा की जाएगी और बाद में इस पर फैसला लिया जाएगा।”
Published: undefined
मौजूदा समय में खराब मौसम की वजह से 30 हजार से ज्यादा तीर्थयात्री इन दिनों आधार शिविरों समेत विभिन्न स्थानों पर फंसे हुए हैं।
इस साल अब तक 68 हजार तीर्थयात्री अमरनाथ की यात्रा कर चुके हैं। 28 जून से अमरनाथ यात्रा शुरू हुई थी।
(आईएएनएस के इनपुट के साथ)
Published: undefined
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए
Published: undefined