
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से अमेरिका लगातार कई तरह के संकट का सामना कर रहा है। ताजा हालात में अमेरिका गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य संकट का सामना कर रहा है। वर्तमान में स्थिति इतनी गंभीर है कि अगर आज रूस या चीन से कोई जंग हो जाए तो अमेरिका को इसमें करारी हार का सामना करना पड़ सकता है। यह अंदेशा बुधवार को जारी अमेरिका के एक संसदीय पैनल में जाहिर किया गया है।
संसदीय पैनल ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका इस समय गंभीर राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य संकट का सामना कर रहा है और अगर इस हालत में रूस या चीन के साथ कोई युद्ध होता है तो वह उसमें बुरी तरह हार सकता है। डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन पार्टी से जुड़े कई पूर्व अधिकारियों के इस पैनल का कहना है कि एक ओर जहां अमेरिकी सेना के बजट में कटौती हो रही है और सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं में लगातार कमी आ रही है, वहीं चीन और रूस लगातार अपनी ताकत बढ़ा रहे हैं।
Published: undefined
संसदीय पैनल का मानना है कि अमेरिका की सैन्य श्रेष्ठता और राष्ट्रीय सुरक्षा, जिसकी ताकत का दुनिया में लोहा माना जा रहा है, बेहद चिंताजनक स्तर तक खराब हुई है। पैनल ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपना ध्यान केंद्रित करने की वजह से अमेरिका मिसाइल रक्षा, साइबर सुरक्षा और अंतरिक्ष अभियान सहित युद्ध के अन्य क्षेत्रों में पिछड़ रहा है। बता दें कि अमेरिकी कांग्रेस ने राष्ट्रीय रक्षा रणनीति आयोग को राष्ट्रपति ट्रंप की मॉस्को और बीजिंग के साथ शक्ति बढ़ाने की होड़ वाली राष्ट्रीय रक्षा रणनीति (एनडीएस) का अध्ययन करने को कहा है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined