
मोदी सरकार के विवादत कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जारी किसानों का आंदोलन तेज होता जा रहा। इस बीच हरियाणा में बीजेपी के साथ सरकार चला रहे राज्य के डिप्टी सीएम और जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को दावा किया है कि जल्द ही फिर से सरकार और किसानों के बीच वार्ता होगी और जल्द समाधान निकलेगा।
Published: undefined
हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने सोमवार को कहा कि कृषि मंत्री और गृह मंत्री इस मुद्दे पर लगातार चर्चा कर रहे हैं। सरकार और किसानों के बीच अगले दौर की वार्ता जल्द ही होगी। मुझे उम्मीद है कि पहले की वार्ता में शामिल 40 किसान संगठनों के नेता भी बातचीत के अगले दौर में शामिल होंगे और एक निष्कर्ष पर पहुंचेंगे।
Published: undefined
गौरतलब है कि किसानों के आंदोलन की तीव्रता को देखते हुए बीजेपी के साथ ही अन्य राज्यों में उसके सहयोगी दलों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। इसी का नतीजा है कि हरियाणा में बीजेपी के साथ सरकार में शामिल जेजेपी नेता दुष्यंत चौटाला पिछले कुछ दिनों से लगातार सक्रिय हैं और किसानों के मुद्दे पर सरकार के विभिन्न मंत्रियों से मुलाकात करने के बाद उन्होंने आज यह बयान दिया है।
Published: undefined
Google न्यूज़, व्हाट्सएप, नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें
प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia
Published: undefined