हालात

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच इंडिगो और अकासा एयर का बड़ा फैसला, सऊदी अरब की उड़ानें इस तारीख तक रद्द

पश्चिम एशिया में बदलती सुरक्षा स्थिति के मद्देनजर इंडिगो ने सऊदी अरब के रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं। वहीं, अकासा एयर ने रियाद की उड़ानों पर 24 अक्टूबर और जेद्दा की उड़ानों पर 21 अक्टूबर तक रोक बढ़ा दी है।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

  • इंडिगो ने सऊदी अरब के चार शहरों के लिए उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द कीं।

  • अकासा एयर की रियाद आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर तक निलंबित रहेंगी।

  • जेद्दा के लिए अकासा एयर की उड़ानों पर 21 अक्टूबर तक रोक रहेगी।

पश्चिम एशिया में बदलते सुरक्षा हालात का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ रहा है। इसी को देखते हुए इंडिगो और अकासा एयर ने सऊदी अरब के लिए अपनी उड़ानों के निलंबन की अवधि बढ़ा दी है। इससे रियाद, जेद्दा समेत कई शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

इंडिगो की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द

इंडिगो ने खाड़ी देश में बदलती स्थिति के बीच सऊदी अरब के शहरों के लिए अपनी उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द रखने का फैसला किया है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

वहीं, अकासा एयर ने कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा सुरक्षा स्थिति को देखते हुए उसने रियाद आने-जाने वाली सभी उड़ानों का निलंबन 24 अक्टूबर तक और जेद्दा आने-जाने वाली उड़ानों का निलंबन 21 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।

इंडिगो, एअर इंडिया एक्सप्रेस, एअर इंडिया और अकासा एयर ने मंगलवार को सऊदी अरब के शहरों से जुड़ी अपनी उड़ानों को 17 अक्टूबर तक रद्द करने की घोषणा की थी।

रियाद, जेद्दा समेत चार शहरों की उड़ानें प्रभावित

इंडिगो ने बृहस्पतिवार को ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सऊदी अरब में बदलती परिस्थितियों का सावधानीपूर्वक आकलन करने के बाद रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली उड़ानें 24 अक्टूबर 2026 तक रद्द रहेंगी।’’

एयरलाइन ने कहा कि प्रभावित यात्रियों को बुकिंग के समय दिए गए संपर्क विवरण के माध्यम से समय पर सूचनाएं भेजी जा रही हैं।

अकासा एयर ने भी बढ़ाई उड़ानों पर रोक

उड़ानों के रद्द रहने की अवधि बढ़ाने की घोषणा करते हुए अकासा एयर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में यह भी कहा कि वह लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और स्थिति का आकलन कर रही है।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए