हालात

राजस्थान में कोरोना के कहर के बीच कप्पा वेरिएंट ने मचाई खलबली! 11 मामले आए सामने

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कप्पा कोविड वेरिएंट के 11 मामलों का पता चला है, जिनमें से चार मामले जयपुर और अलवर के हैं, दो बाड़मेर से और एक भीलवाड़ा से है।

फोटो: Getty Images
फोटो: Getty Images 

राजस्थान के स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने पुष्टि की कि राजस्थान में कोविड के नए कप्पा वेरिएंट के कुल 11 मामले पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि जयपुर और अलवर से चार मामले सामने आए, जबकि बाड़मेर में दो और भीलवाड़ा में एक मामला सामने आया। शर्मा ने कहा कि राजस्थान में कप्पा कोविड वेरिएंट के 11 मामलों का पता चला है, जिनमें से चार मामले जयपुर और अलवर के हैं, दो बाड़मेर से और एक भीलवाड़ा से है।

शर्मा ने आगे कहा कि इनमें से नौ नमूनों का दिल्ली से कप्पा वेरिएंट के लिए सकारात्मक परीक्षण किया गया, जबकि दो जयपुर के सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में सकारात्मक निकले।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश ने भी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज में 109 नमूनों की जीनोम अनुक्रमण के बाद इस प्रकार के दो मामलों की रिपोर्ट की थी, हालांकि शेष 107 डेल्टा वेरिएंट के साथ सकारात्मक पाए गए थे। डेल्टा (बी.1.617.2 स्ट्रेन के रूप में चिह्न्ति) और कप्पा (बी.1.167.1 के रूप में निरूपित) पहली बार पिछले साल भारत में पाए गया था।

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल @navjivanindia से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए

  • बिहारः निशांत को सीएम सम्राट के सुरक्षाकर्मी के धक्का देने पर विवाद, नाराज जेडीयू ने उच्चस्तरीय जांच की मांग की

  • ,
  • दुनिया की खबरें: चार दिन में यूक्रेन का तीसरा हमला, रूस के कब्जे वाले क्रीमिया में केर्च पुल पर रेल यातायात ठप

  • ,
  • राम से कृष्ण तक: यूपी में बीजेपी की नई चुनावी शरणस्थली और सत्ता की जवाबदेही से बचने की राजनीति

  • ,
  • बड़ी खबर LIVE: जेल में अमानवीय बर्ताव का आरोप लगाते हुए बोले आजम खान- अब धर्म-जाति के नाम पर नहीं होंगे चुनाव

  • ,
  • चीन से बढ़ते व्यापार घाटे पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा हमला, ‘मेक इन इंडिया’ बन गया है ‘इम्पोर्ट फ्रॉम चाइना’