हालात

अमृतपाल की 'गंदी बात'! अश्नलील ऑडियो क्लिप और चैट का खुलासा, पढ़कर आपका भी घूम जाएगा माथा

अमृतपाल सिंह एक ऑडियो क्लिप में कह रहा है कि महिलाएं बड़ी जल्दी रिश्ते को लेकर गंभीर हो जाती हैं, मुझे इसमें नहीं पड़ना, अपने तो छोटे-छोटे रिलेशनशिप ही ठीक हैं।

फोटो: सोशल मीडिया
फोटो: सोशल मीडिया 

'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल सिंह की तलाश जारी है। इस बीच उसे लेकर कई बड़े और चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। धर्म के नाम पर जहरीले कारोबार को आगे बढ़ाने वाले अमृतपाल का ऐसा चेहरा सामने आया है, जिसके बारे में सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे। पंजाब को खालिस्तान बनाकर क्रांति लाने की बात करने वाले अमृतपाल को लेकर खुलासा हुआ है कि वह अश्लील वीडियो बनाकर लड़कियों को ब्लैकमेल करता था। इंडिया टुडे ने अमृतपाल सिंह की चैट और वॉयस नोट्स को एक्सेस किया है। इंडिया टुडे ने अनपी रिपोर्ट में कहा कि उसके पास इससे जुड़े कई अहम दस्तावेज हैं।

Published: 23 Mar 2023, 9:49 AM IST

रिपोर्ट के मुताबिक, अमृतपाल सिंह के कई ऑडियो क्लिप मिले हैं, जिनमें उसे एक व्यक्ति को यह कहते हुए सुना गया कि उसके पास एक लड़की का आपत्तिजनक वीडियो है, जिसे वह वायरल कर सकता है। एक अन्य ऑडियो क्लिप में अमृतपाल लड़कियों के नाम लेकर यह बता रहा है कि कैसे लड़कियां उससे शादी करना चाहती हैं, लेकिन वह सिर्फ उनके साथ कैजुअल रिलेशनशिप में है। एक ऑडियो क्लिप में यह बात सामने आई कि कनाडा की एक लड़की के साथ भी उसके संबंध हैं और यह लड़की उससे शादी करना चाहती है। इसके अलावा वह चैट भी सामने आए हैं, जो अमृतपाल और लड़कियों के बीच बातचीत से जुड़े हैं।

Published: 23 Mar 2023, 9:49 AM IST

अमृतपाल सिंह एक ऑडियो क्लिप में कह रहा है कि महिलाएं बड़ी जल्दी रिश्ते को लेकर गंभीर हो जाती हैं, मुझे इसमें नहीं पड़ना, अपने तो छोटे-छोटे रिलेशनशिप ही ठीक हैं। एक अन्य क्लिप वह कह रहा है कि एक लड़की बड़े दिनों से मेरे पीछे पड़ी है, कनाडा की पर्मानेंट रेजिडेंट है कोई। कह रही है मुझसे शादी कर ले।

Published: 23 Mar 2023, 9:49 AM IST

अमृतपाल एक अन्य ऑडियो क्लिप में एक लड़की के बारे में बात कर रहा है। वह कह रहा है कि किसी लड़की के साथ उसका पुराना संबंध है। लड़की ने अमृतपाल को चेक करने के लिए अपनी किसी सहेली से कहा है कि वह कैसा लड़का है, इसके बारे में पता करके बताओ। लेकिन जो लड़की उसे चेक करने आई थी वह भी अमृतपाल के चक्कर में पड़ गई।

Published: 23 Mar 2023, 9:49 AM IST

'वारिस पंजाब दे' प्रमुख अमृतपाल एक अडियो क्लिप में किसी लड़की की वीडियो कॉल के बारे में बात कर रहा है। वह कहता है कि वीडियो कॉल पर वह लड़की उसे किस करती रहती है। लड़की कहती रहती है कि वह अब और इंतजार नहीं कर सकती। अमृतपाल बताता है कि उसके पास उस लड़की के स्नैपचैट वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग है। वह लड़की को धमकी दे रहा है कि वह इसे सार्वजनिक कर देगा। इसके बाद लड़की उससे माफी मांगती है और अमृतपाल को दया आ जाती है।

Published: 23 Mar 2023, 9:49 AM IST

एक अन्य ऑडियो क्लिप में अमृतपाल किसी लड़की के साथ अपने तीसरे अफेयर की बात कर रहा है। वह कह रहा है कि वह उसका फोन नहीं उठा रहा है। फिर उस लड़की ने अमृतपाल की मां को फोन करने लगी। अमृतपाल ने कहा कि उसने तो अपनी मां का फोन तक उठाना बंद कर दिया था। अमृतपाल ऑडियो में यह सुना गया कि वह मुश्किल में है, क्योंकि उसके अब कई अफेयर हैं। अमृतपाल ऑडियो में कहता है कि वह रिलेशन में आने से पहले स्पष्ट कर देता है कि वह कोई कमिटमेंट नहीं चाहता है और सिर्फ मजे करना चाहता है।

Published: 23 Mar 2023, 9:49 AM IST

Google न्यूज़नवजीवन फेसबुक पेज और नवजीवन ट्विटर हैंडल पर जुड़ें

प्रिय पाठकों हमारे टेलीग्राम (Telegram) चैनल से जुड़िए और पल-पल की ताज़ा खबरें पाइए, यहां क्लिक करें @navjivanindia

Published: 23 Mar 2023, 9:49 AM IST